एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi Ladakh Visit: 'राहुल गांधी फाउंडेशन में कैसे आया पैसा, बताऊं? माता जी के साथ चीन आप गए', कांग्रेस सांसद के लद्दाख दौरे पर बोले रविशंकर

Ravi Shankar Prasad: रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी लद्दाख गए हैं, खूब घूमे मोटर बाइक चलाएं लेकिन क्या फितरत है उनकी कि जहां जाएंगे वहां आप भारत को बदनाम ही करेंगे.

Ladakh Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लद्दाख दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने रविवार (20 अगस्त) को कहा कि उनकी फितरत है कि जहां जाएंगे वहां भारत को बदनाम करेंगे. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर यह भी कहा कि आज लद्दाख गए हैं, लेकिन उनके नाना ने तिब्बत से आने पर दलाई लामा को भगाया था.

राहुल गांधी इस वक्त लद्दाख के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग कहते हैं कि चीन की सेना ने हमारी जमीन पर कब्जा किया है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि यहां कोई नहीं आया है. उनके इन बयानों पर अब बीजेपी ने भी पलटवार किया है.

रविशंकर बोले- बताऊं, राहुल गांधी फाउंडेशन में कहां से आया पैसा?
रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'राहुल गांधी लद्दाख गए हैं, खूब घूमे मोटर बाइक चलाएं लेकिन क्या फितरत है आपकी कि जहां जाएंगे वहां आप भारत को बदनाम ही करेंगे? ना आप होम वर्क करते हैं ,ना कुछ मालूम है. राहुल गांधी फाउंडेशन में कहां से पैसे आए थे, मैं बताना शुरू करूं क्या? चीन आप गए थे माता जी के साथ मैं बताना शुरू करूं क्या?'

रविशंकर प्रसाद ने कहा, लद्दाख के इंफ्रा के लिए काम कर रही सरकार
रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि आज लद्दाख की बात कर रहे हैं, याद है कैसे तिब्बत से आने पर इनके नाना ने दलाई लामा को भगाया था. उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी के परिवार का अतीत है. उनकी सरकार की ऑफिशियल लाइन रही लद्दाख से अरुणाचल तक सड़क नहीं बनानी है क्योंकि चीन इरिटेट होगा. आज पीएम मोदी ने बड़े बड़े हाई-वे उस रास्ते पर बना दिए हैं. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लद्दाख के इंफ्रा, बिजली के लिए सरकार रोज काम कर रही है और आज देखिए 38 लाख लोगों ने कश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहराया.

क्या बोले थे राहुल गांधी?
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि यहां पर तो सब लोग कह रहे हैं कि चीन की सेना घुसी है. प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि यहां कोई नहीं आया है जो कि नहीं है. राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के समय लद्दाख आना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों के कारण नहीं आ पाए. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि लद्दाख को जो स्टेटस दिया गया है इससे यहां के लोग खुश नहीं हैं. वह कह रहे हैं कि जनता की आवाज से चलना चाहिए. नौकरशाही से राज्य नहीं चलाना चाहिए.

यह भी पढ़ें:
ED Raid: 1 करोड़ कैश, 25 करोड़ की ज्वैलरी, शरद पवार के करीबी के ठिकाने से ED को मिली बेहिसाब दौलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल
3 भारतीय दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget