एक्सप्लोरर

Ramchandra Jangra Controversy:'सत्ता के नशे में चूर हो चुकी है बीजेपी', रामचंद्र जांगड़ा के विवादित बयान पर क्या बोले जयराम रमेश?

BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान देकर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. कांग्रेस ने इसे शहीदों का अपमान बताया और पीएम मोदी से माफी की मांग की है.

Ramchandra Jangra Controversy: हरियाणा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर ऐसा बयान दे डाला जिसने पूरे देश में आक्रोश की लहर पैदा कर दी. भिवानी के पंचायत भवन में आयोजित एक संगोष्ठी में बोलते हुए जांगड़ा ने कहा कि अपना सुहाग खोने वाली महिलाओं में वीरांगना का भाव नहीं था, इसलिए 26 लोग मारे गए. अगर यात्रियों के हाथ में लाठी-डंडा भी होता और वे मुकाबला करते तो शायद केवल 5-6 जानें जातीं और आतंकवादी भी मारे जाते. इस बयान ने पीड़ित परिवारों और आम नागरिकों की भावनाओं को आहत कर दिया.
 
जांगड़ा ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई अग्निवीर योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर पहलगाम के यात्री अग्निवीर जैसी ट्रेनिंग लिए होते तो वे आतंकी हमले का सामना कर सकते थे. जांगड़ा के बयान पर कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा कि भाजपा नेता लगातार भारतीय सेना और शहीदों का अपमान कर रहे हैं, जो उनकी ओछी और घटिया मानसिकता को उजागर करते हैं.

बीजेपी सत्ता के नशे में चूर: जयराम रमेश

जयराम रमेश ने कहा कि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का यह शर्मनाक बयान बताता है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा इतनी संवेदनहीन हो चुकी है कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के बलिदान के लिए सुरक्षा चूक को जिम्मेदार ठहराने के बजाय भाजपा सांसद शहीदों व उनकी पत्नियों पर ही सवाल उठा रहे हैं.

बीजेपी नेता को पार्टी से बाहर करने की मांग 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान में आगे कहा कि विजय शाह और देवड़ा जैसे नेताओं पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. अब ये नया बयान घोर आपत्तिजनक है. प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नेतृत्व की चुप्पी को इन बयानों की मौन स्वीकृति क्यों न माना जाए ?हमारी स्पष्ट मांग है कि प्रधानमंत्री मोदी इस शर्मनाक बयान पर माफी मांगें और सांसद रामचंद्र जांगड़ा को पार्टी से बाहर करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget