एक्सप्लोरर

'ऐसा सोचने की जरुरत नहीं कि ये मेरे जीवनकाल में हल हो जाना चाहिए', LAC विवाद पर बोले राम माधव

राम माधव ने कहा, ‘‘क्या आपको पता है कि तत्कालीन सोवियत संघ और चीन के बीच सीमा के सबसे बड़े विवाद को पूरी तरह से नशे में धुत रहने वाले नेता बोरिस येल्तसिन (रूस के प्रथम राष्ट्रपति) ने हल किया था.

India-China Tensions: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता राम माधव ने मंगलवार को कहा कि भारत-चीन सीमा मुद्दे को लेकर यह रवैया काम नहीं करेगा कि ‘‘मुझे इस विवाद को अपने जीवनकाल में सुलझा लेना चाहिए.’’ इसके साथ ही उन्होंने दलील दी कि लंबे समय से चल रहे इस गतिरोध का हल तलाशने में किसी भी तरह की ‘‘जल्दबाजी’’ चीन जैसे ‘‘सांस्कृतिक देश’’ से निपटने में मददगार नहीं होगी.

विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित (सेवानिवृत्त) कर्नल अनिल भट्ट की पुस्तक ‘चाइना ब्लडीज बुलेटलेस बॉर्डर्स’ का विमोचन करते हुए राम माधव ने कहा कि किसी को भी इसे ‘‘विरासत का मुद्दा’’ नहीं बनाना चाहिए क्योंकि किसी को नहीं पता कि आखिरकार इस मुद्दे को कौन हल करेगा.

चीन-रूस सीमा विवाद का दिया हवाला

उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपको पता है कि तत्कालीन सोवियत संघ और चीन के बीच सीमा के सबसे बड़े विवाद को पूरी तरह से नशे में धुत रहने वाले नेता बोरिस येल्तसिन (रूस के प्रथम राष्ट्रपति) ने हल किया था. अब, किसने यह कल्पना किया होगा कि येल्तसिन इस मुद्दे का आखिरकार समाधान कर लेंगे. लेकिन उन्होंने किया और इसका श्रेय उन्हें जाता है.’’

हल होने वाला नहीं

उन्होंने कहा, ‘‘(भारत-चीन सीमा विवाद के) समाधान के लिए जल्दी मत कीजिए.’’ राम माधव ने कहा, ‘‘ऐसा सोचने की आवश्यकता नहीं है कि यह ‘मेरे जीवनकाल में हल हो जाना चाहिए. यह हल होने वाला नहीं है, क्योंकि आप केवल किसी देश से नहीं निपट रहे, बल्कि आप एक सभ्यता, एक सांस्कृतिक देश से निपट रहे हैं.’’ चीन और उसके युद्ध हथकंड़ों के बारे में बात करते हुए संघ नेता ने कहा कि चीन को उसके कार्यों से नहीं बल्कि ‘‘उसके कार्यों के पीछे की सोच’’ से समझना चाहिए.

उन्होंने कहा कि भारतीय बहुत ‘‘रोमांटिक और आदर्शवादी संस्कृति’’ में प्रशिक्षित हैं, जहां युद्ध रणनीति में भी हम अर्जुन के पक्षी की आंख पर ध्यान केंद्रित करने को याद करते हैं जबकि दूसरी तरफ चीन एक बार में पांच चीजों को निशाना बनाने में यकीन रखता है.

ये भी पढ़ें: Galwan Violence में हुई थी 20 जवानों की शहादत, भारतीय वीरों के जज्बे से कांप उठे थे चीनी सैनिक - जांबाजी की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget