एक्सप्लोरर

बीजेपी ने Exit Poll को किया खारिज, बढ़त से गदगद हुई कांग्रेस, कहा-11 को मौसम बदलने वाला है

Exit Poll के नतीजों से 'गदगद' कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि आने वाले 11 तारीख को मौसम बदलने वाला है.

नई दिल्ली: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले आए एग्जिट पोल ने बीजेपी की नींद उड़ा रखी है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को झटका लगता दिख रहा है. लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद कांग्रेस गदगद है. कांग्रेस ने कहा है कि आने वाले 11 तारीख को मौसम बदलने वाला है.

आज कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ED के छापे को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा,'' अधिकारियों को समझना चाहिए समय बदलता है, मौसम बदलता है. 11 को मौसम बदलने वाला है और फिर अगले साल बदलने वाला है.''

दरअसल रॉबर्ट वाड्रा के कररिबियों के घर बीते शुक्रवार को ED ने छापा मारा था. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह छापा केंद्र सरकार के कहने पर मारा गया. 

यहां आपको बता दें कि तीन हिंदी भाषी प्रदेशों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को झटका लगता दिख रहा है. एबीपी न्यूज़ के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सत्ता बीजेपी के हाथों से निकल सकती है. कांग्रेस एग्जिट पोल के नतीजों से गदगद है, तो वहीं सत्तारूढ़ बीजेपी ने इसे खारिज करते हुए कहा है कि 11 दिसंबर के एक्जैक्ट नतीजों का इंतजार कीजिए.

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ''मैं अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा, क्योंकि एक्जैक्ट नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे. हमें नतीजों का इंतजार करना चाहिए. कई बार ऐसा हुआ है जब एग्जिट पोल के नतीजे पलट गए हैं.''

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एग्जिट पोल के नतीजों पर कहा, ''मैं सबसे बड़ा सर्वेयर हूं, जनता के बीच रहता हूं और हम सूबे में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाएंगे.'' राज्य मंत्री संजय पाठक ने भी सर्वे के दावों के विपरीत सरकार बनाने का किया दावा किया. उन्होंने कहा कि हम 135 से 140 सीट जीतेंगे.

बीजेपी ने Exit Poll को किया खारिज, बढ़त से गदगद हुई कांग्रेस, कहा-11 को मौसम बदलने वाला है

राजनीतिक वनवास झेल रही कांग्रेस एग्जिट पोल के नतीजों से खुश है. मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सूबे में 140 से अधिक सीटें जीतेगी. सभी सर्वे इसकी पुष्टि करते हैं.

राजस्थान में एक्जिट पोल के नतीजों से खुश कांग्रेस, सीएम पद पर अभी भी चुप्पी

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पालयट ने भी एक्जिट पोल को सही ठहराते हुए कहा कि यह बहुत आसानी से दिख रहा है कि बीजेपी इन सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में बैकफुट पर है और कांग्रेस एक विकल्प दे रही है जिसका ज्यादातर लोग समर्थक कर रहे हैं. इन एग्जिट पोल से यही निष्कर्ष निकल रहे हैं.

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को वोट डाले गए थे. वहीं राजस्थान में 199 सीटों पर कल वोटिंग हुई थी. अब सभी को 11 दिसंबर का इंतजार है, जब चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी.

हालांकि सर्वे ने दोनों ही राज्यों में परिवर्तन के संकेत दिये हैं. मध्य प्रदेश में एबीपी न्यूज लोकनीति सीएसडीएस एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस 126 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर सकती है. बीजेपी को यहां 94 सीटें मिलने के आसार हैं. बाकी के बचे 10 सीट अन्य के खाते में जाने की उम्मीद है.

Poll Of Exit Polls: छत्तीसगढ़, MP में कांग्रेस और BJP में कांटे की टक्कर, राजस्थान में वसुंधरा को झटका

राजस्थान की बात करें तो यहां बीजेपी के हाथों से सत्ता जाती हुई दिखाई दे रही है. एबीपी न्यूज़ लोकनीति सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक, सूबे में कांग्रेस को 101 सीटें मिलने की संभावना है जबकि बीजेपी के खाते में 83 सीटें जा सकती है. अन्य के खाते में 15 सीट जाने का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget