एक्सप्लोरर

Sharad Pawar के माइंडगेम वाले बयान पर BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी का पलटवार, कहा- दिन में सपने देखने जैसी करते हैं बातें

Maharashtra News: NCP प्रमुख शरद पवार के बयान पर बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने पलटवार किया है.

Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के  प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने पुण के एक कार्यक्रम ये खुलासा किया कि उनके माइंडगेम के सामने शिवसेना (Shiv sena) और कांग्रेस (Congress) दबाव में आकर एनसीपी (NCP) के साथ सरकार बना ली. इसे लेकर बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने शरद पवार पर हमला बोला है. नकवी ने कहा कि शरद पवार बड़े नेता हैं, सीनियर भी हैं, लेकिन दिन में सपने देखने जैसी बातें करते हैं.

'शिवसेना और कांग्रेस ने NCP के साथ सरकार बना ली'

दरअसल, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पुण में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 2019 में उन्होंने शरारत भरा बयान दिया था कि वो सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को समर्थन दे रहे हैं. इससे शिवसेना और कांग्रेस दबाव में आ गई और फिर इन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के साथ सरकार बना ली. 

'पीएम मोदी ने वाराणसी से चुनाव लड़ने का सही फैसला किया'

कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि वाराणसी से चुनाव लड़कर उन्होंने सही फैसला किया. साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कार्य को अपने नतीजे तक ले जाने में भरोसा करते हैं और प्रशासन पर बहुत ध्यान देते हैं. 

पवार बोले- पीएम मोदी काम को पूरा करने के लिए समय देते हैं 

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए शरद पवार ने कहा कि वे बहुत कोशिश करते हैं और काम को पूरा करने के लिए पर्याप्त वक्त देते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का नेचर ऐसा है कि जब वो किसी भी काम को हाथ में ले लेते हैं, तो वह यह सुनिश्चित करेंगे कि जब तक वो काम अपने निष्कर्ष तक नहीं पहुंच जाता, जब तक वो नहीं रुकेंगे.  

शरद पवार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किया जिक्र

कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वे खुद और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बदले की राजनीति के खिलाफ थे. उन्होंने कहा कि तत्कालीन यूपीए सरकार के कुछ कैबिनेट सहयोगी मोदी के खिलाफ थे, जब वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे. उन्होंने कहा कि यह आंशिक रूप से सच है कि मनमोहन सिंह और मैं एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के खिलाफ बदले की राजनीति में शामिल होने के खिलाफ थे.

ये भी पढ़ें- 
UP Elections: यूपी में कब होंगे चुनाव, कैसी हैं तैयारियां? जानें चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

Maharashtra: 'मेरे माइंडगेम के सामने शिवसेना जाल में फंस गई', NCP सुप्रीमो शरद पवार का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, अभिजीत दीपके का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
शिक्षा मंत्री से धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजे लेटर में जानें क्या कुछ कहा
Dharmendra Pradhan Resign: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, Gen-Z के आगे झुकी सरकार
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन
'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget