एक्सप्लोरर

Exclusive: 'हेमंत सोरेन आदिवासी नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारी', झारखंड के पूर्व CM पर क्यों भड़के बीजेपी नेता निशिकांत दुबे?

Lok Sabha Election: झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट पर सातवें चरण में एक जून को वोटिंग होने वाली है. बीजेपी ने यहां से एक बार फिर से निशिकांत दुबे को टिकट दिया है.

Nishikant Dubey: झारखंड के गोड्डा से बीजेपी के लोकसभा सांसद और प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि विपक्ष संविधान को लेकर भ्रम फैला रहा है. उनका कहना है कि पिछले 10 सालों में संविधान विरोधी एक भी काम नहीं किया गया है. वह विपक्ष के उन आरोपों को जवाब दे रहे थे, जिसमें उसका कहना है कि बीजेपी की सरकार बनी तो वह संविधान बदल देगी. निशिकांत दुबे ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आदिवासी की जगह भ्रष्टाचारी बता दिया है.

एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा कि संविधान और आरक्षण को लेकर केवल भ्रम फैलाया जा रहा है. ओबीसी को हमारी सरकार के दौरान ही हक मिला है. हम दस साल से सरकार में हैं, लेकिन ऐसा कोई काम नहीं किया जो संविधान को नुकसान पहुंचाता हो. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है. आरक्षण इस देश की हकीकत है, इसलिए किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. 

गोड्डा में प्रचार के लिए पहुंचे राहुल-प्रियंका: निशिकांत दुबे

बीजेपी नेता ने कहा कि इंडिया गठबंधन के जितने भी भ्रष्टाचार हैं, चाहे वह लोकसभा में हो, चाहे वह क्षेत्र में हो. जब भी पार्टी ने कुछ भी मामला उठाया, उसने मुझे आगे किया है. मैंने हमेशा पार्टी के मामले को सामने रखा है. उन्होंने कहा कि मगर लोगों ने मेरे द्वारा उठाए गए मुद्दों को व्यक्तिगत समझ लिया और यही कारण है की इस सीट पर चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत सभी नेता आ चुके हैं.

सोरेन आदिवासी नहीं, भ्रष्टाचारी हैं: निशिकांत दुबे

वहीं, जब निशिकांत दुबे से हेमंत सोरेन के जेल जाने को लेकर सवाल किया तो वह आक्रामक हो गए. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन आदिवासी नहीं बल्कि भ्रष्टाचारी हैं. आदिवासी तो बहुत ही सीधी शरीफ और आजादी के आंदोलन में भाग लेने वाला समाज है. आदिवासी समाज आज भी ईमानदार है और था. आदिवासी समाज हेमंत सोरेन को कतई पसंद नहीं करता है, क्योंकि हेमंत सोरेन भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचार की वजह से जेल गए हैं. 

बीजेपी नेता ने कहा कि मैं आपको बता रहा हूं कि चुनाव में आदिवासी समाज भारतीय जनता पार्टी का सपोर्ट कर रहा है. सोरेन पर आरोप लगाते हुए दुबे ने कहा कि उन्होंने जल, जंगल, जमीन सब कुछ बेच दिया. न्यायपालिका ने भी उन्हें माफ नहीं किया. उनकी वजह से जनता त्रस्त है.

जनता के लिए काम करने पर करवाए मुकदमे, निशिकांत दुबे का आरोप

निशिकांत दुबे ने बताया कि राज्य सरकार ने मेरे परिवार के ऊपर 44 मुकदमे दर्ज कराए हैं. मैंने कुछ भी जनता के लिए किया तो सरकार मेरे पर मुकदमे कर देती है. यदि गाय तस्करी हो रही है और मैं इसका विरोध कर रहा हूं तो गाय तस्कर को छोड़ दिया, लेकिन मुझ पर मुकदमा कर दिया गया. उन्होंने ये भी दावा किया है कि झारखंड की सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाली सीट गोड्डा होगी. 

गोड्डा में सरकार ने किया 1.5 लाख करोड़ का निवेश: निशिकांत दुबे

बीजेपी नेता ने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक गोड्डा में करीब 1.5 लाख करोड़ का इन्वेस्ट किया है. कई बड़ी कंपनियों ने अपने प्रोजेक्ट शुरू किए हैं, इसलिए गोड्डा हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है. केंद्र सरकार ने राज्य को बहुत दिया, लेकिन कमीशन खोरी के चक्कर राज्य सरकार लटकाने और भटकाने का काम करती है. काम को पूरा कराने के लिए पीआईएल करना पड़ता है.

बीजेपी नेता राहुल-प्रियंका पर साधा निशाना

निशिकांत दुबे ने प्रियंका गांधी के बयान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुझे लगा था कि राहुल गांधी ही उल्टा पुल्टा बोलते हैं, लेकिन उनसे ज्यादा तो प्रियंका गांधी हैं. उन्होंने कहा कि मोतिया डुमरिया गांव के बारे में प्रियंका ने कहा कि एक शादी में पंडित नेहरू नहीं आ पाए थे. फिर पंडित नेहरू उस गांव के ऊपर से प्लेन से जा रहे थे और ऊपर से ही हाथ हिला दिया. ये तो गांव और गोड्डा के लोगों का अपमान है. क्या गोड्डा के लोग इतने मूर्ख है, ये भद्दा मजाक था. 

यह भी पढ़ें: अभी 7 साल की जेल भी हो सकती है, जब हाई कोर्ट में खारिज हुआ महुआ मोइत्रा का केस तो निशिकांत ने कसा तंज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cockroach Janta Party Protest LIVE: दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पर आज कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
LIVE: दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पर आज कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन
CJP Protest: क्या अमेरिका ने अभिजीत दीपके के डिपोर्टेशन के बारे में बताया? दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार से सवाल
क्या अमेरिका ने अभिजीत दीपके के डिपोर्टेशन के बारे में बताया? दिल्ली में CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले सरकार से सवाल
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू यादव ने अपनी सारी सुरक्षा वापस की, अब बिना सिक्योरिटी के रहेंगे
राबड़ी देवी और लालू यादव ने अपनी सारी सुरक्षा वापस की, अब बिना सिक्योरिटी के रहेंगे
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Embed widget