एक्सप्लोरर

Bihar Politics: गिरिराज सिंह का नीतीश पर निशाना, बोले- 'मोदी 2029 तक प्रधानमंत्री रहेंगे, पीएम के लिए कोई वेकैंसी नहीं'

Giriraj Singh challence CM Nitish: बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी है और कहा है कि पहले खुद के बूते बिहार के सीएम बनकर दिखा दें, पीएम तो बाद की बात है.

Bihar Politics: बिहार में बीजेपी से अलग हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने जदयू-राजद (JDU-RJD) सहित सात विपक्षी पार्टियों का महागठबंधन (Grand Alliance) बनने के बाद सीएम पद की शपथ ली है और राजद नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री (Deputy CM Tejashwi Yadav) के रूप में शपथ ली है. नीतीश कुमार के बीजेपी (BJP) छोड़ने पर पार्टी के नेता लगातार उनपर हमला बोल रहे हैं. बीजेपी नेता गिरिराज सिंह (BJP Leader Giriraj ingh) ने नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी है और कहा कि खुद के बूते तो बिहार के मुख्यमंत्री (Bihar CM Nitish Kumar) तक नहीं बन सकते और पीएम पद का उम्मीदवार बनने का ख्वाब देखते हैं. खुद के बूते बिहार में चुनाव लड़कर जीत नहीं सकते. 

गिरिराज ने कहा-नीति, नीयत और नैतिकता नहीं रही

उन्होंने कहा कि “देश की जनता ने नीतीश कुमार की क्षमता को देखा है. उनको मैं चुनौती देता हूं, कि अगर नीति, नीयत और नैतिकता है, तो अकेले खुद के बूते चुनाव लड़कर दिखा दें उन्हें अपनी औकात पता चल जाएगी. अपने दमपर चुनाव लड़े नहीं और संभावना दूसरे राज्यों में तलाशते रहते हैं. एक बार वो साबित कर दें कि बिहार में वो अकेले चुनाव लड़ सकते हैं.

देश में 2024 के लिए पीएम पद की वैकेंसी नहीं है

गिरिराज ने कहा हमने नीतीश को पहली बार सीएम बनाया. पहली बार जब सीएम बने तब उन्हें मुस्लिमों से प्यार नहीं था क्या? आज वो भाजपा पर सांप्रादियक होने का आरोप लगा रहे हैं, ये सब मात्र बहाना है, वो खुद को पीएम मैटेरियल समझ रहे हैं. उन्हें लगता है कि वो भी 2024 में देश के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बन सकते हैं. लेकिन वो सुन लें कि देश में 2024 चुनाव के लिए पीएम पद की उम्मीदवारी की जगह ही खाली नहीं है.

लालू का ट्वीट शेयर कर लिखा-आपके घर में घुसा है सांप

गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद यादव के एक पुराने ट्वीट को शेयर किया जो लालू के आधिकारिक हैंडल से 3 अगस्त 2017 को ट्वीट किया गया था. उसमें  लिखा गया था, “नीतीश सांप है जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश भी केंचुल छोड़ता है और हर 2 साल में सांप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है. किसी को शक?” इसपर गिरिराज सिंह ने लिखा, “सांप आपके घर घुस गया है.”

ये भी पढ़ें:

Tejashwi Yadav Exclusive: पीएम चेहरे के सवाल पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पाले में डाली गेंद, जानें क्या बोले?

Karnataka: 'अब मैं 2 घंटे ज्यादा काम करूंगा'- चुनाव से पहले पद से हटाए जाने के दावों पर सीएम बोम्मई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget