एक्सप्लोरर

बंगाल BJP अध्यक्ष दिलीप घोष का विवादित बयान-...तो ममता बनर्जी बरमूडा शॉर्ट्स पहनें, TMC ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि…वह (ममता बनर्जी) ऐसे साड़ी पहन रही हैं कि एक पैर ढका हुआ है जबकि दूसरा दिखाने के लिये खुला रखा गया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है नेताओं के बयान तीखे होते जा रहे हैं. आज ही पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को चोटिल पैर दिखाना है तो बरमूडा शॉर्ट्स पहनें. उनके इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है.

दिलीप घोष के इस बयान पर सत्तारूढ़ टीएमसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बंगाली में किये गए एक ट्वीट में कहा, “हम दिलीप घोष से ऐसी ही स्तरहीन टिप्पणियों की उम्मीद कर सकते हैं.”

तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने एक ट्वीट में कहा, “यह अब नजर आ रहा है कि बीजेपी के बंगाल प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका अब सिर्फ जहर उगलने तक रह गई है. बंगाल के मुख्यमंत्री पर तीखे हमले से लेकर टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले तक उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं. एक बार फिर स्तब्ध करने वाला बयान.”

दिलीप घोष की टिप्पणी पर ट्वीट करते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, “बीजेपी के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष ने जनसभा में पूछा कि ममता दी साड़ी क्यों पहन रही हैं, उन्हें बरमूडा शॉर्ट्स पहनना चाहिए जिससे अपना पैर अच्छे से दिखा सकें. इन विकृत….(लोगों को) को लगता है कि वे बंगाल जीतने जा रहे हैं.”

दिलीप घोष ने क्या कहा? कथित वीडियो में दिलीप घोष सोमवार को पुरुलिया में एक चुनावी सभा में यह कहते सुने जा रहे हैं कि प्लास्टर उतारे जाने के बाद पैर पर पट्टी बांध दी गई थी और वह हर किसी को पैर दिखा रही हैं.

बीजेपी सांसद वीडियो में कह रहे हैं, “…वह ऐसे साड़ी पहन रही हैं कि एक पैर ढका हुआ है जबकि दूसरा दिखाने के लिये खुला रखा गया है. किसी को इस तरह साड़ी पहने नहीं देखा.” उन्होंने कहा, “अगर उन्हें दिखाने के लिये पैर का प्रदर्शन करना है तो वह बरमूडा शॉर्ट्स पहन सकती हैं. इससे ज्यादा बेहतर तरीके से नजर आएगा.”

गौरतलब है कि 10 मार्च को नंदीग्राम में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री चोटिल हो गई थीं. टीएमसी ने ममता पर हमले का आरोप लगाया था.

बीजेपी की प्रतिक्रिया बीजेपी प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने न्यूज एजेंसी को बताया कि इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा करने की जरूरत नहीं है. भट्टाचार्य ने कहा, “मुझे लगता है कि इन टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. मुख्यमंत्री बीजेपी और हमारे नेताओं के खिलाफ कई तीखी टिप्पणी करती हैं. दिलीप घोष एक सज्जन व्यक्ति हैं. अगर उन्होंने रैली में ऐसी टिप्पणी की भी है तो यह दिमाग में रखना चाहिए कि चुनावी सभाओं में कई बातें कही जाती हैं जिन्हें हमेशा गंभीरता से नहीं देखा जाना चाहिए.”

भट्टाचार्य ने कहा, “घोष मुख्यमंत्री की काफी इज्जत करते हैं. इसलिये कोई विवाद नहीं खड़ा किया जाना चाहिए.” पुरुलिया जिले में मंगलवार को प्रचार कर रहे घोष से उनकी प्रतिक्रिया के लिये संपर्क नहीं हो सका. घोष की इस कथित टिप्पणी पर फेसबुक पर भी कुछ महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की.

क्या शुभेंदु अधिकारी BJP के CM पद का चेहरा होंगे? बंगाल के पार्टी अध्यक्ष दिलीप घोष ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ सभी आरोप साबित, कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget