एक्सप्लोरर

Udupi Video Case: 'सिद्धारमैया सरकार आते ही एक्टिव हुआ टुकड़े-टुकड़े गैंग', बीजेपी नेता ने क्यों कही ये बात?

Udupi Incident: कर्नाटक में उडुपी के पैरामेडिकल कॉलेज के शौचालय में बनाए गए छात्रा के वीडियो के मामले में बीजेपी नेता सीटी रवि ने राज्य के गृह मंत्री को घेरा.

BJP On Udupi Video Case: कर्नाटक के उडुपी पैरामेडिकल कॉलेज के शौचालय में छात्रा का वीडियो बनाए जाने के मामले में बीजेपी सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ हमलावर है. बीजेपी नेता सीटी रवि ने घटना को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर पर हमला बोला. 

उन्होंने यहां तक कहा कि कर्नाटक में यह सरकार (सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार) आने के बाद से टुकड़े-टुकड़े गैंग एक्टिव है. साथ ही सवाल किया कि कर्नाटक के गृह मंत्री मुद्दे को छोटा कैसे बता सकते हैं.

क्या कुछ कहा सीटी रवि ने? 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सीटी रवि ने कहा, ''इस सरकार (कर्नाटक सरकार) के आने के बाद टुकड़े गैंग ऐसा कह सकती है, वो लोग बहुत उम्मीद में हैं, एक्टिव हैं, ...दो विषय के बारे में हम बोलना चाहते हैं, एक (कर्नाटक के) गृह मंत्री जी का स्टेटमेंट उडुपी इश्यू के बारे में, गृह मंत्री ने कहा कि छोटा मुद्दा है. छोटा मुद्दा हो सकता है क्या? वॉशरूम में रिकॉर्ड करना छोटा मुद्दा, वो ऐसे बोल सकते हैं क्या, समझ सकते हैं क्या?''

कर्नाटक के गृह मंत्री ने घटना के बारे में क्या कहा?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शुक्रवार (28 जुलाई) को कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार उडुपी कॉलेज के शौचालय में वीडियो बनाने की घटना को हल्के में नहीं ले रही और उचित कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने विरोधी दल पर उनके बयान की अलग-अलग तरीके से और अनुचित व्याख्या करने का आरोप लगाया. 

जी परमेश्वर ने बेंगलुरु में मीडिया से कहा, ''हमारी एक जिम्मेदारी है. हम या जिसके पास सरकार चलाने की जिम्मेदारी है, इस घटना को हल्के में नहीं लेंगे. हमारी जिम्मेदारी है, लेकिन बीजेपी नेता इसकी अलग-अलग तरह से व्याख्या कर रहे हैं, जो उचित नहीं लगता.''

क्या है मामला?

कर्नाटक के उडुपी जिले स्थित एक पैरामेडिकल कॉलेज में करीब डेढ़ हफ्त पहले शौचालय में सहपाठी का वीडियो बनाने के आरोप में तीन छात्राओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. तीनों आरोपी लड़कियों को 28 जुलाई को जमानत दे दी गई, जबकि बीजेपी कार्यकर्ता शकुंतला एचएस को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर निशाना साधने वाले ट्वीट के लिए गिरफ्तार किया गया.

घटना को सांप्रदायिक रंग भी दिया गया है. बीजेपी की ओर के शुक्रवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ उडुपी में विरोध प्रदर्शन भी किया गया और मार्च निकाला गया. बीजेपी ने मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग की है. कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि बीजेपी एक छोटी सी घटना पर तुच्छ राजनीति कर रही है. 

वहीं, पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि अगर वह छोटा मामला था तो एफआईआर क्यों दर्ज की गई और आरोपियों के इकबालिया पत्र का क्या हुआ? उन्हें निलंबित क्यों किया गया?

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: 'मुझे पीड़िता ने बताया पुलिस के सामने किया गया रेप', मणिपुर से लौटने के बाद बोलीं कांग्रेस सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
LIVE: 'मुझे लुंगी वाला कहते हैं', सदन में बोले जॉन ब्रिटास, रिजिजू ने जताई आपत्ति
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
भारत-चीन के सैनिकों के बीच LAC पर फिर हुआ टकराव, 6 साल बाद टूटी शांति
Xप्लेन: लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम, विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी
लाल किले पर पहली बार क्यों गूंजेगा वंदे मातरम, विवाद क्या? राष्ट्रगीत से जुड़ी हर अहम जानकारी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget