एक्सप्लोरर

बाराबंकी: BJP के 'बयान बहादुर' ने उगला जहर, कहा- मुसलमानों वोट नहीं दोगे तो कष्ट उठाने पड़ेंगे

यूपी में नगर निकाय के चुनाव के लिए जोर शोर से प्रचार अभियान चल रहा है. प्रचार की कमान खुद सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभाल रखी है.

बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी में बीजेपी नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव निकाय चुनाव में अपनी पत्नी के लिए वोट मांग रहे थे लेकिन उनके बोल ऐसे बिगड़े कि वो सारी मर्यादाएं भूल गए. वोट के लिए धमकी देने से भी बाज नहीं आए.

रंजीत बहादुर ने मंच से पत्नी के लिए वोट मांगते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी का शासनकाल है. जो कष्ट तुमको नहीं देखने पड़े थे, वो कष्ट तुमको उठाने पड़ सकते हैं. इसलिए मैं मुसलमानों से कह रहा हूं कि वोट दे देना. मैं भीख नहीं मांग रहा हूं. अगर वोट दे दोगे तो सुखी रहोगे, अगर वोट नहीं दोगे तो जो कष्ट उठाने पड़ेंगे उसका तुम्हें अंदाजा भी नहीं है.''

जिस वक्त रंजीत बहादुर ऐसे भड़काऊ बयान दे रहे थे उस वक्त मंच पर यूपी सरकार के दो-दो दारा सिंह चौहान और रमापति शास्त्री मंत्री मौजूद थे. इन दोनों मंत्रियों के सामने ही रंजीत ने बहादुरी से अपना बयान दिया. बाराबंकी: BJP के 'बयान बहादुर' ने उगला जहर, कहा- मुसलमानों वोट नहीं दोगे तो कष्ट उठाने पड़ेंगे

हद तो तब हो गई जब वीडियो वायरल होने और बयान की चारों तरफ निंदा होने पर रंजीत बहादुर से उनके बयान के बारे में पूछा गया तो जनाब सफाई के नाम पर भी उसी राग में गाते दिखे. अपनी सफाई में रंजीत बहादुर ने कहा, ''आपको यह समझना चाहिए कि नफरत की इस दीवार को तोड़ने की पहल कर देनी चाहिए अगर नहीं करोगे तो ये पाकिस्तान नहीं है. यहां हिन्दू नहीं पछताएगा आखिर में मुसलमानों को ही पछताना पड़ेगा. अगर इसे कोई धमकी कह रहा है तो तो मैं ये धमकी एक बार नहीं दो हजार बार देने को तैयार हूं."

रंजीत बहादुर यहीं नहीं रुके, चुनाव से जनता का सेवक होने का दावा करने वाले नेताओं की सोच चुनाव बाद कैसे बदलती है उसकी बानगी उनके अगले बयान में दिख गई. रंजीत बहादुर ने कहा, "मैं इनके वोट का नहीं बल्कि ये मेरे काम के मोहताज हैं. ये हजार बार मेरे दरवाजे पर शर्मिंदा होकर काम के लिए आते रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
तेलंगाना में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
लव लेटर और महिला से संपर्क, ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी केस में नया मोड़
बांग्लादेश या नेपाल नहीं..., अभिजीत दीपके ने आखिर क्यों कहा ऐसा
बांग्लादेश या नेपाल नहीं..., अभिजीत दीपके ने आखिर क्यों कहा ऐसा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget