एक्सप्लोरर

क्या शशि थरूर का BJP में जाना तय! इस बड़े नेता ने शेयर की कांग्रेस MP के साथ फोटो, लिखा- फाइनली...

Shashi Tharoor: शशि थरूर ने हाल ही में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अपने पुराने स्टैंड पर अफसोस जताया है. वह इससे पहले पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे को सफल बता चुके हैं.

Shashi Tharoor: तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर बीते कुछ दिनों से मोदी सरकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने ऐसे कई बयान दिए, जो पार्टी लाइन से हटकर हैं. हाल ही में थरूर ने कहा कि उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपने पुराने स्टैंड पर पछतावा है. उन्होंने इसको लेकर अफसोस भी जताया. इस बीच बीजेपी के एक नेता ने शशि थरूर के साथ एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि फाइनली हम एक ही दिशा में यात्रा कर रहे हैं.

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओडिशा से सांसद बैजयंत जय पांडा ने शुक्रवार (21 मार्च) को शशि थरूर के साथ सोशल मीडिया पर एक सेल्फी शेयर की और इसमें जो कैप्शन लिखा, वो काफी मजेदार था. बीजेपी सांसद की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. थरूर के साथ फोटो शेयर कर बैजयंत जय पांडा ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'मेरे दोस्त और साथी ने मुझे इसलिए शरारती कहा क्योंकि मैंने बोला था कि हम फाइनली एक ही दिशा में यात्रा कर रहे हैं.' 

शशि थरूर ने पोस्ट पर किया कॉमेंट 

बैजयंत पांडा की पोस्ट का जब तक सोशल मीडिया यूजर्स मतलब निकालते, उससे पहले ही शशि थरूर ने इस पर रिएक्शन दिया. उनके पोस्ट पर स्पष्टीकरण देते हुए कांग्रेस सांसद ने लिखा, 'केवल भुवनेश्वर तक के साथी यात्री! मैं कल सुबह कलिंगा लिटरेचर फेस्टिवल को संबोधित कर रहा हूं और तुरंत वापस आ रहा हूं!!'

21 मार्च से भुवनेश्वर में शुरू हुआ KLF
 
कलिंगा लिटेरचर फेस्टिवल (KLF) ओडिशा का काफी लोकप्रिय लिटफेस्ट है. इसका 11वां संस्करण 21 मार्च से भुवनेश्वर में शुरू हुआ है, जो तीन दिनों तक चलेगा. इस फेस्टिवल में दुनियाभर के 400 से ज्यादा लेखक, बुद्धिजीवी और विचारक शामिल होंगे. इसी में शामिल होने के लिए शशि थरूर भुवनेश्वर पहुंचे हैं.

थरूर ने शेयर की थी पीयूष गोयल के साथ फोटो

शशि थरूर की हाल ही में बीजेपी नेता और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक फोटो वायरल हुई थी. इस फोटो में थरूर के साथ गोयल और ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स भी थे. कांग्रेस सांसद ने ये फोटो इंडिया-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत का स्वागत करते हुए शेयर की थी. हालांकि वो जब भी केंद्र सरकार की तारीफ करते हैं या फिर किसी बीजेपी नेता के साथ फोटो शेयर करते हैं तो उनके कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने की अटकलें लगने लगती हैं. 

यह भी पढ़ें- बीजेपी में जाने की अटकलें, कितनी सीटों पर असर रखते हैं शशि थरूर? अगर छोड़ा 'हाथ' तो कितनी कमजोर होगी कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget