एक्सप्लोरर

Bihar Politics: क्या बिहार में बदलने वाला है मुख्यमंत्री? BJP नेता के बयान से बढ़ी नीतीश कुमार की टेंशन, जानें क्या कहा?

Bihar Politics: अश्विनी कुमार चौबे ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अब बिहार में बीजेपी को सत्ता का नेतृत्व करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी अकेले अपने दम पर सरकार में आए.

Bihar Politics: केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार बनने के बाद भी बयानबाजी का दौर जारी है. एक ओर जहां I.N.D.I.A अलायंस के नेताओं की ओर से सत्ता फेरबदल के दावे किए जा रहे हैं, तो दूसरी ओर बीजेपी गठबंधन के बीच कुछ ठीक संकेत नहीं मिल रहे हैं. बिहार के बीजेपी नेता अश्विनी कुमार चौबे ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है.

अश्विनी कुमार चौबे ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि अब बिहार में बीजेपी को सत्ता का नेतृत्व करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी अकेले अपने दम पर सरकार में आए.

अश्विनी कुमार चौबे ने क्या कहा?

बीजेपी नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, ''बीजेपी के नेतृत्व में NDA की सरकार बिहार में बननी चाहिए. बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ अकेले अपने दम पर सत्ता में आए और NDA के घटक दलों को आगे बढ़ाए. मेरा मानना है कि हर कार्यकर्ता को अभी से ही काम पर लग जाना चाहिए. मैं बिना किसी अपेक्षा के इसे बखूबी निभाऊंगा.''

क्या बोले थे संजय पासवान?

दरअसल, अश्विनी कुमार चौबे का बयान ऐसे समय में आया है, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता संजय पासवान ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया. पासवान ने कहा, ''अगर लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ नीतीश कुमार नहीं होते तो पार्टी शून्य पर ही आउट हो जाती. बिहार में धुव्रीकरण हुआ है. एक पक्ष तेजस्वी के साथ गया है तो दूसरा पक्ष नीतीश कुमार के साथ गया है.''

RJD विधायक ने किया था बड़ा दावा

इससे पहले RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़ने वाले हैं, इसके बाद वह इंडिया अलायंस का हिस्सा बनेंगे. उन्होंने बीजेपी को एक गड़बड़ वाली पार्टी करार दिया था.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar: क्या NDA का साथ छोड़ इंडिया गठबंधन का हाथ थामेंगे नीतीश कुमार? RJD विधायक के दावे से बढ़ी सियासी हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget