एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'दो बीवी वालों को मिलेंगे 2 लाख', कांग्रेस नेता के बयान पर घमासान, अनुराग ठाकुर ने पूछा- कितना गिरेंगे

Kantilal Bhuria Controversy: कांग्रेस ने ऐलान किया है कि महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे. कांतिलाल भूरिया इसी स्कीम की बात करते हुए विवादित बयान दे बैठे.

Anurag Thakur News: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के दो पत्नियां होने पर दो लाख रुपये देने के बयान से राजनीतिक भूचाल आ गया है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने भूरिया के बयान पर निशाना साधते हुए कहा है कि हिंदुओं की संख्या कम हुई है और मुस्लिमों की संख्या बढ़ी है. एक बार फिर से संसाधनों को ज्यादा बीवी-बच्चे वालों को देने की बात हुई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक के लिए कितना गिरने वाली है. 

दरअसल, मध्य प्रदेश के रतलाम से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने कहा कि उनकी पार्टी महालक्ष्मी योजना के तहत दो पत्नियों वाले पुरुषों को 2 लाख रुपये देने वाली है. कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये सालाना देने का वादा किया गया है. बीजेपी उनके इस बयान पर पूरी तरह से हमलावर है. बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस ने दिखा दिया है कि वह जितनी आबादी, उतना हक को लेकर कैसे काम करने वाली है. 

हिंदू परिवारों के मन में चिंता: अनुराग ठाकुर

कांतिलाल भूरिया और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए अनुराग ठाकुर ने पूछा कि कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वोट बैंक के लिए कितना गिरेगी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "हिंदुओं की संख्या कम हो गई है और मुस्लिमों की संख्या कई गुना बढ़ी है. अब यह बात सामने आ रही है कि संसाधन उनको दिए जाएंगे, जिनकी बीवियां और बच्चे ज्यादा हैं. ऐसे में हिंदू परिवारों के मन में आज एक चिंता सता रही है कि कांग्रेस वोट बैंक के लिए कितना गिरेगी?"

कांतिलाल भूरिया ने क्या कहा था? 

चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कांतिलाल भूरिया ने कहा, "अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, जैसा कि हमारे घोषणापत्र में भी कहा गया है, हम हर महिला को उसके बैंक अकाउंट में एक लाख रुपये देंगे. हर घर की महिला को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे. जिनकी दो पत्नियां हैं, उन्हें 2 लाख रुपये दिए जाएंगे." रतलाम सीट पर कांतिलाल भूरिया का मुकाबला बीजेपी की नेता अनिता चौहान से है. इस सीट पर चुनाव 13 मई को होने वाला है. 

यह भी पढ़ें: भारत में घटी हिंदुओं की आबादी, 65 साल में कितनी बढ़ी मुस्लिमों की जनसंख्या, जानें बाकी धर्मों का क्या है हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget