एक्सप्लोरर

दिल्ली के सभी जिलों में मुफ्त कैंसर जांच करवाएगी बीजेपी, शुरू की मोबाइल बस सेवा

कैंसर की मुफ्त जांच के लिए एक मोबाइल बस सेवा शुरू की गई है. ये बस आधुनिक उपकरणों से लैस है. इस बस में डॉक्टर्स की टीम हर वक्त उपलब्ध रहेगी. इसके साथ ही इस बस के जरिए लोगों के बीच जागरुकता भी फैलाई जाएगी.

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी 11 जिलों और 70 विधानसभाओं में कैंसर की मुफ्त जांच के लिए एक मोबाइल बस सेवा शुरू की है. दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पंडित पंत मार्ग पर वरिष्ठ बीजेपी नेता बृजेन्द्र गुप्ता ने बस को हरी झंडी दिखाकर मुफ्त जांच सेवा का उद्घाटन किया. बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ , अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच और आओ साथ चले संस्था के सहयोग से दिल्ली में हजारों लोगों की मुफ्त जांच के लिए सभी आधुनिक जांच उपकरणों से युक्त बस तैयार कराई है. इसमें सभी तरह के कैंसर जांच की सुविधा है.

इसके साथ ही बस में डॉक्टर और जांचकर्ताओं की टीम हर वक्त उपलब्ध रहेगी. बीजेपी नेता बृजेन्द्र गुप्ता ने कहा एक जन सरोकार से जुड़े दल के नाते हमारी पार्टी लोगों को स्वस्थ रखने का अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि बहुत से लोग जानकारी और संसाधनों के अभाव में अपनी जांच नहीं करा पाते. जबकि सही समय पर जांच हो जाये और कैंसर डिटेक्ट हो तो 95 फीसदी मामलों में बीमार व्यक्ति को बचाया जा सकता है.

अनुच्छेद 370 हटने से कश्मीर में लंबे समय तक शांति बनी रहेगी-अमित शाह

मोबाइल बस सेवा के जरिये ये टीम लोगों को जागरूक करेगी और मुफ्त जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. जांच के लिए पंजीकरण कराने वाले लोगों का रक्त का सैंपल लेकर और एक्स-रे आदि जरूरत के मुताबिक अन्य प्रारम्भिक जांच कराई जाएगी. अगर जांच के दौरान कुछ बीमारी के पॉजिटिव लक्षण मिले तो एडवांस जांच कराके मरीज को इलाज के लिए भेजा जाएगा. मोबाइल टीम जहां भी जाएगी वहां बाकायदा कैम्प लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा. इच्छुक लोगों का पंजीकरण कराया जाएगा. इसके बाद उनकी जांच कराई जाएगी.

बीजेपी दिल्ली प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि ये बहुत बड़ी सेवा है. इसके जरिये राजधानी में गरीब, वंचित तबके के साथ सभी वर्ग के लोगों को मुफ्त जांच की सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनीति को केवल नारों तक सीमित नहीं रखना चाहती इसलिए सेवा आपके द्वार की भावना से एक बड़ा स्वास्थ्य मिशन हर स्तर पर शुरू किया गया है. लोग स्वस्थ रहेंगे तो देश समृद्ध होगा.

महाराष्ट्र चुनाव: ओवैसी ने RSS को निशाने पर लिया, कहा- भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बनने देंगे

इस मौके पर दिल्ली बीजेपी कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने कहा कि ये मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिट इंडिया कैम्पेन का हिस्सा है. हम लोगों को हर तरह की बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करना चाहते हैं. खासतौर पर कैंसर जिस तरह से तेजी से फैल रहा है उससे बचाव के लिए समय पर जांच जरूरी है. बस सेवा के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह प्रभारी डॉक्टर अनिल गोयल, उपाध्यक्ष मोनिका पंत, अभय वर्मा, डॉक्टर अनिल चतुर्वेदी सहित तमाम पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 Live: पेपर लीक पर संसद में संग्राम, आज बहस होगी या बवाल?
LIVE: पेपर लीक पर संसद में संग्राम, आज बहस होगी या बवाल?
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget