एक्सप्लोरर

NCW Member Khushbu Sundar: खुशबू सुंदर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य, जानिए उनके बारे में

Khushbu Sundar: अभिनेत्री से नेत्री बनीं खुशबू सुंदर ने डीएमके के साथ राजनीति में कदम रखा था. उसके बाद वह कांग्रेस से होते हुए बीजेपी में शामिल हुई थीं.

National Commission for Women Member: बीजेपी की नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर को राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में नामित किया गया है. बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की. उन्होंने अपनी नियुक्ति की अधिसूचना सोशल मीडिया पर पोस्ट की. उनकी इस कामयाबी पर तमिलनाडु के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने बधाई दी है.

के अन्नामलाई ने ट्विटर पर लिखा, "तमिलनाडु बीजेपी की ओर से बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य खुशबू सुंदर को राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में नामित होने के लिए बधाई. यह उनकी महिलाओं के अधिकारों के लिए अथक खोज और लड़ाई की पहचान है." खुशबू सुंदर के अलावा ममता कुमारी और डेलिना खोंगडुप को भी राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है.

पीएम मोदी का आभार जताया

NCW की सदस्य नियुक्त किए जाने पर खुशबू सुंदर ने ट्विटर पर पीएम मोदी का आभार जताते हुए लिखा, "मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारत सरकार को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देती हूं. मैं नारी शक्ति की रक्षा, संरक्षण और पोषण के लिए कड़ी मेहनत करूंगी."

 

कौन हैं खुशबू सुंदर?

खुशबू सुंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रह चुकी हैं. उन्होंने हिंदी फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ (1980) से एक बाल कलाकार के रूप में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. बाल कलाकार के रूप में कई हिंदी फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में ‘नसीब’, ‘लावारिस’, ‘कालिया’, ‘दर्द का रिश्ता’ और बेमिसाल जैसी हिट फिल्मों के नाम शामिल हैं. वह कई तेलगू, कन्नड़, मलयालम फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं. उन्होंने 1985 में जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म 'जानू' में अभिनय किया था. 

साल 2010 में राजनीति में आई

खुशबू सुंदर ने साल 2010 में राजनीति ज्वाइन की थी. उन्होंने डीएमके से राजनीति में कदम रखा. वह 2010 से 2014 तक डीएमके में रहीं. 2014 में सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन कर लिया था. 2020 में वह पीएम मोदी से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हो गई थीं. 

ये भी पढ़ें-शिवमोगा एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी- डबल इंजन की सरकार से बढ़ गई कर्नाटक के विकास की स्पीड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget