एक्सप्लोरर

गुजरात: चुनाव लड़ने के लिए आनंदीबेन को मनाने में जुटी बीजेपी, कल नामांकन का आखिरी दिन

सूत्रों के मुताबिक आनंदीबेन के चुनाव लड़ने की खबरें तेज हो गई हैं. अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मनाया जा रहा है. हालांकि, आनंदीबेन ने पहले चुनाव लड़ने से इंकार किया था, लेकिन अब कहा कि पार्टी जो कहेगी वो मान्य होगा

अहमदाबाद: गुजरात चुनाव में दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने का वक्त अपने आखिरी दौर में है, लेकिन आखिरी दौर में भी रुठे कद्दावर नेताओं को मनाने और लुभाने का दौर जारी है. इसी कड़ी में बीजेपी पूर्व सीएम आनंदीबेन को मनाने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है.

सूत्रों के मुताबिक आनंदीबेन के चुनाव लड़ने की खबरें तेज हो गई हैं. अब उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मनाया जा रहा है. हालांकि, आनंदीबेन ने पहले चुनाव लड़ने से इंकार किया था, लेकिन अब कहा कि पार्टी जो कहेगी वो मान्य होगा. यह कहकर आनंदीबेन ने चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बरकरार रखा है. याद रहे कि आनंदीबेन अभी घटलोडिया से विधायक हैं.

आपको बता दें कि गुजरात में दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को मतदान हो रहा है. पहले चरण के लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख गुजर चुकी है, लेकिन दूसरे चरण में नामांकन भरने की आखिरी तारीख 27 नवंबर है यानि अभी एक दिन बचा हुआ है. आनंदीबेन के चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने का फैसला कल सुबह तक हर हाल में साफ हो जाएगा, क्योंकि नामांकन की आखिरी तारीख कल ही है.

साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम पद से इस्तीफा था तब आनंदीबेन को गुजरात का सीएम बनाया गया था, लेकिन सत्ता पर उनकी कमजोर पकड़ और पाटीदार के गुस्से की वजह से उनकी कुर्सी चली गई थी. वो 22 मई 2014 से 7 अगस्त 2016 तक ही गुजरात की सीएम रहीं. उनके बाद विजय रुपाणी को सत्ता की कमान सौंपी गई. बीजेपी ने आनंदीबेन को चुनाव लड़ने के लिए मनाने की ज़िम्मेदारी ओम माथुर और राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल को सौंपी है. आज शाम दोनों आनंदीबेन से करेगे मुलाकात.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget