एक्सप्लोरर

ED-CBI के दुरुपयोग को लेकर 9 विपक्षी नेताओं ने लिखा पत्र, बीजेपी ने मुकाबले में उतारी नेताओं की फौज

BJP Take On Opposition Leaders: विपक्षी नेताओं ने अपने पत्र में लिखा है कि उनके सदस्यों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का घोर दुरुपयोग यह दर्शाता है कि हम लोकतंत्र से निरंकुश तंत्र में बदल गए हैं.

Opposition Leader Letter On ED-CBI Misuse: बीजेपी ने गुरुवार (9 मार्च) को जांच एजेंसियों सीबीआई और ईडी के कथित दुरुपयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने वाले 9 विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा. बीजेपी ने कहा कि वे भ्रष्टाचार में शामिल हैं और खुद को बचाने के लिए इन एजेंसियों के खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं.

हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव सहित नौ विपक्षी नेताओं ने रविवार (5 मार्च) को प्रधानमंत्री मोदी को एक संयुक्त पत्र लिखकर विपक्ष के सदस्यों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के 'घोर दुरुपयोग' का आरोप लगाया था.

इन नेताओं के हस्ताक्षर 
पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के शरद पवार, जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, शिवसेना के उद्धव ठाकरे और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव शामिल हैं.

लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं
विपक्षी पार्टी के इस पत्र में लिखा था, "विपक्ष के सदस्यों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का घोर दुरुपयोग यह दर्शाता है कि हम लोकतंत्र से निरंकुशता में बदल गए हैं... केंद्रीय एजेंसियों और राज्यपाल जैसे संवैधानिक पदों का दुरुपयोग चुनावी मैदान के बाहर हिसाब बराबर करने के लिए किया जाना निंदनीय है, क्योंकि यह हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है."

मुकाबला करने के लिए, बीजेपी की फौज
बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी बताया कि विपक्षी नेताओं के आरोपों का मुकाबला करने के लिए, बीजेपी ने गुरुवार को अपने स्थानीय नेताओं को तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब, बिहार, केरल, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में तैनात किया.

ये नेता खुद भ्रष्टाचार में लिप्त
बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री को पत्र लिखने वाले ये नेता खुद भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं. जांच एजेंसियां ​​कानूनी कार्रवाई का पालन कर रही हैं. बलूनी ने कहा, वे खुद को बचाने के लिए जांच एजेंसियों पर झूठे आरोप लगा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने विपक्षी नेताओं को घेरते हुए दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस की थी.

वहीं, उत्तर प्रदेश में राज्य के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और बिहार में विपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने भी प्रेस कांफ्रेंस की. इसके अलावा सुकांत मजुमदार ने पश्चिम बंगाल, बंदी संजय ने तेलंगाना, के सुरेंद्रन ने केरल, अश्विनी शर्मा ने पंजाब और रविंदर रैना ने जम्मू और कश्मीर और पार्टी की राज्य इकाइयों के सभी अध्यक्षों ने अपने-अपने राज्यों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विपक्ष के आरोपों का खंडन किया.

यह भी पढ़ें: Meghalaya Ministers Portfolio: सीएम कोनराड संगमा ने किया विभागों का बंटवारा, BJP के नेता को मिला कौन सा विभाग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget