एक्सप्लोरर

राजीव गांधी फाउंडेशन की जांच पर BJP का राहुल पर पलटवार, कहा- अगर गलती नहीं की तो डर कैसा?

बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी जमानत पर बाहर हैं और इसलिए सच्चाई की बात करना उन्हें शोभा नहीं देता.

नई दिल्ली: ‘राजीव गांधी फाउंडेशन’ (आरजीएफ) और गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े दो अन्य ट्रस्टों के खिलाफ जांच से संबंधित सरकार के कदम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बीजेपी ने बुधवार को पलटवार किया. पार्टी ने कहा कि जिसका ‘‘परिवार’’ भष्टाचार के आरोपों में ‘‘जमानत पर बाहर है’’ उसकी ओर से सच्चाई की बात करना ‘‘शोभा’’ नहीं देता.

'सच्चाई की बात करना शोभा नहीं देता'

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राहुल जी, आप और आप की माताश्री, दोनों जमानत पर बाहर हैं. सच्चाई की बात करना आप को शोभा नहीं देता. और हां अगर आप और माता श्री ने कोई गलती नहीं की, तो डर कैसा?’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए जो कर रहें है वो ‘‘वाक़ई बेशक़ीमती’’ है. उन्होंने कहा, ‘‘आप के परिवार ने तो ‘क़ीमत’ लगा के देश को न जाने कितनी बार बेचा है.’’ राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं.

धमकाने वाले प्रयासों से डरने वाले नहींः राहुल

इससे पहले, राहुल गांधी ने ‘राजीव गांधी फाउंडेशन’ (आरजीएफ) और गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े दो अन्य ट्रस्टों के खिलाफ जांच से संबंधित सरकार के कदम को ‘दुर्भावनापूर्ण साजिश’ करार देते कहा कि वह और उसका नेतृत्व इन धमकाने वाले प्रयासों से डरने वाले नहीं हैं.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी जी मानते हैं कि दुनिया उनकी तरह है. वह समझते हैं कि हर किसी को खरीदा जा सकता है या उसे धमकाया जा सकता है. वह कभी नहीं समझेंगे कि सच के लिए लड़ने वालों को डराया नहीं जा सकता.’’

सरकार ने आरजीएफ समेत गांधी-नेहरू परिवार से जुड़े तीन ट्रस्टों द्वारा मनी लॉन्डरिंग और विदेशी चंदा लेने सहित विभिन्न कानूनों के कथित उल्लंघन के मामलों की जांच में समन्वय के लिए बुधवार को एक अंतर-मंत्रालयी टीम गठित की थी.

ये भी पढ़ें

कश्मीर: BJP नेता और पिता-भाई की हत्या पर PM मोदी ने फोन करके जताया शोक, नड्डा बोले- बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

भारत ने कहा- कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले पर अमल से बच रहा पाकिस्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
CJP Protest Highlights: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget