एक्सप्लोरर

नरेश अग्रवाल से BJP आलाकमान नाराज, बेवजह की बयानबाजी से बचने की नसीहत दी गई: सूत्र

समाजवादी के 6 सांसद राज्यसभा से रिटायर हुए हैं. विधानसभा गणित के हिसाब से एसपी सिर्फ एक उम्मीदवार को ही दोबारा राज्यसभा भेज सकती है. एसपी ने जया बच्चन को राज्यसभा के लिए नॉमीनेट किया है.

नई दिल्ली: साइकिल से उतर कर कमल थामने वाले नरेश अग्रवाल के जया बच्चन को लेकर दिए बयान पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नरेश अग्रवाल के बयान से बीजेपी आलाकमान नाराज है. अग्रवाल को बेवजह की बयानबाजी से बचने और पार्टी लाइन का ध्यान रखने को कहा गया है.

जया बच्चन ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया नरेश अग्रवाल के बयान पर जया बच्चन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. संसद भवन में पत्रकारों ने उनसे नरेश अग्रवाल के बयान को लेकर सवाल पूछा लेकिन उन्होंने प्रक्रिया देने से मना कर दिया. वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नरेश अग्रवाल के बयान की निंदा करते हुए बीजेपी से कार्रवाई करने की मांग की है.

नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन वाले बयान पर जताया खेद नरेश अग्रवाल ने अपने बयान पर खेद जताया है. उन्होने कहा, "अगर मेरी किसी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं." हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अपने पिछले बयान पर मांफी मांगेंगे, तो उन्होंने कहा, "खेद शब्द का मतलब आप समझते हैं?"

मुलायम बोले उनके जाने से नुकसान नहीं नरेश अग्रवाल के एसपी छोड़ बीजेपी में शामिल होने पर मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उनके जाने से कोई नुकसान नहीं होगा. मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नरेश अग्रवाल के जान से समाजवादी पार्टी को फायदा ही होगा.

सुषमा स्वराज ने की थी बयान की निंदा नरेश अग्रवाल के जया बच्चन को लेकर दिए बयान की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने निंदा की थी. उन्होंने कल शाम ट्विटर पर लिखा, ''श्री नरेश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं. उनका स्वागत है. लेकिन जया बच्चन जी के विषय में उनकी टिप्पणी अनुचित एवं अस्वीकार्य है.''

क्या कहा था नरेश अग्रवाल ने? बीजेपी में शामिल होने के बाद नरेश अग्रवाल ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा था कि फिल्म में डांस कर दे...फिल्मों में रोल कर दे उनके नाम पर मेरा टिकट काटा गया. बता दें कि समाजवादी के 6 सांसद राज्यसभा से रिटायर हुए हैं. विधानसभा गणित के हिसाब से एसपी सिर्फ एक उम्मीदवार को ही दोबारा राज्यसभा भेज सकती है. एसपी ने जया बच्चन को राज्यसभा के लिए नॉमीनेट किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास

Embed widget