एक्सप्लोरर

BJP vs Rahul Gandhi: 'आपको ऑथेंटिकेट करना पड़ेगा...', लोकसभा में पीएम मोदी-अडानी को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़की बीजेपी

BJP vs Rahul Gandhi: संसद के लोकसभा के बजट सत्र में बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर वाकयुद्ध चला. आरोप-प्रत्यारोप के बीच राहुल गांधी के अडानी वाले बयान पर बीजेपी हमलावर हो उठी.

BJP vs Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार (7 फरवरी) को उद्योगपति गौतम अडानी का जिक्र कर पीएम मोदी पर जमकर बरसे. उन्होंने लोकसभा में उनकी संपत्ति को लेकर वार किया. इस दौरान बीजेपी भी काफी आक्रामक दिखी. बार-बार राहुल की तरफ से पीएम मोदी का नाम गौतम अडानी से जोड़ने पर बीजेपी ने कहा कि बिना तर्क का आरोप नहीं लगाना चाहिए. इस हंगामे पर स्पीकर ने कहा, "सदन भारत की संसद है... हम एक ही विषय पर बात नहीं कर सकते. गलत तरीका है ये ... राहुल जी क्या संदेश देना चाहते हैं आप?"

बीजेपी का पलटवार 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में उनके आरोपों पर सत्ता पक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें "निराधार आरोप" नहीं लगाने और अपने दावों का सबूत प्रस्तुत करने के लिए कहा. रिजीजू ने कहा, ''आप वरिष्ठ सांसद हैं. बिना तथ्य के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं.'' वहीं केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आप बिना किसी सबूत के पीएम पर आरोप लगा रहे हैं. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि रूल 253 ये रिकॉर्ड में नहीं जाना चाहिए सर...ये वॉयलेशन ऑफ रूल है.

सदन में हंगामें के बीच बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि इनको (राहुल गांधी) मैं चैलेंज करता हूं GMR GVK को कौन सा एयरपोर्ट चलाने का लाइसेंस था? मैं कांग्रेस को चैलेंज करता हूं. आप पीएम के ऊपर आरोप लगा रहे हैं. आपको ऑथेंटिकेट करना पड़ेगा. आप ऐसे आरोप नहीं लगा सकते हैं. 

राहुल गांधी ने क्या कहा?

लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "युवाओं ने हमसे पूछा कि अडानी अब 8-10 क्षेत्रों में हैं और 2014 से 2022 तक उसकी कुल संपत्ति 8 बिलियन डॉलर से 140 बिलियन डॉलर तक कैसे पहुंच गई. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु, केरल से लेकर हिमाचल प्रदेश तक हम हर जगह एक ही नाम 'अडानी' सुनते आ रहे हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ 'अडानी', 'अडानी', 'अडानी' हैं... लोग मुझसे पूछते थे कि अडानी किसी भी बिजनेस में आता है और कभी फेल नहीं होता. राहुल गांधी ने ये भी कहा कि कश्मीर, हिमाचल के सेब से लेकर बंदरगाहों, हवाईअड्डों और यहां तक कि जिन सड़कों पर हम चल रहे हैं, सिर्फ अडानी की बात हो रही है. 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना और एचएएल के ठेके पर भी सरकार पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने संसद में कहा कि अग्निवीर योजना को सेना पर थोपा जा रहा है. उन्होंने कहा रिटायर्ड अफसरों ने कहा कि लोगों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है और फिर समाज में वापस जाने को कहा जा रहा है, इससे हिंसा भड़केगी.

राहुल ने कहा कि कल मैने HAL में प्रधानमंंत्री को देखा HAL का ठेका पीएम ने अनिल अंबानी को दिया था. कांग्रेस सांसद ने ये भी कहा कि डिफेंस के एरिया में अडानी का जीरो अनुभव है, पेगासस किसने दिया यह सब कोई जानता है. आल्फा डिटेल कंपनी को अडानी को दिया गया है. उन्होंने कहा कि मैं सबूत देने को तैयार हूं.

ये भी पढ़ेंः

लोकसभा में बोले राहुल गांधी, 'पहले मोदी Adani के जहाज से जाते थे, अब अडानी जाते हैं मोदी के जहाज से'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
CJP Protest: ‘भेड़िये से भेड़ की मुलाकात’, जेपी नड्डा के हॉस्पिटल पहुंचने पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का विवादित बयान
‘भेड़िये से भेड़ की मुलाकात’, जेपी नड्डा के हॉस्पिटल पहुंचने पर CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का विवादित बयान
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget