एक्सप्लोरर

DV Sadananda Gowda: लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के पूर्व सीएम सदानंद गौड़ा का चुनावी राजनीति से संन्यास

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में लगी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा को इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया.

DV Sadananda Gowda Quits Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है. उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने और कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच पूर्व सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजनीति छोड़ने का ऐलान किया. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वो बीजेपी के लिए काम करते रहेंगे. 

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बेंगलुरु उत्तर से फिर से चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा, "यह कहने के लिए कुछ भी नहीं बचा है कि बीजेपी कर्नाटक में एक अलग पार्टी है." सदानंद गौड़ा ने आगे कहा, "उन्होंने चुनावी राजनीति से दूर रहने का फैसला किया था, लेकिन राज्य के सभी वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहकर वापस खींच लिया लेकिन अंतिम समय में कोई भी मेरे बचाव में नहीं आया और इससे मुझे थोड़ी शर्मिंदगी उठानी पड़ी."

कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे सदानंद गौड़ा

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौड़ा ने कहा, "यह भी सच है कि हमारी पार्टी के नेताओं ने भी मुझसे संपर्क किया और चर्चा की. कल रात हमारी पार्टी के एक प्रमुख पदाधिकारी मेरे पास आए और मुझे समझाने की कोशिश की. कई तरह की बातें हो रही हैं." उन्होंने ये भी कहा कि वो कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे, जैसा कि पहले अनुमान लगाया गया था. इससे पहले सोमवार को बीजेपी नेता ने कहा था कि पार्टी के अन्य नेताओं ने उनसे संपर्क किया है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने उन्हें बताया था कि 28 निर्वाचन क्षेत्रों में से, बेंगलुरु उत्तर एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जहां उनके अलावा कोई अन्य उम्मीदवार नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें दिल्ली और कर्नाटक में हुए कुछ घटनाक्रमों के बारे में जानकारी है.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi on Account Freeze: '2 रुपये नहीं हमारे पास, टिकट लेना मुश्किल', अकाउंट फ्रीज होने का आरोप लगाकर बरसे राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget