एक्सप्लोरर

KS Eshwarappa: बीजेपी ने बागी केएस ईश्वरप्पा को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, बताई ये वजह

BJP Expels KS Eshwarappa: बीजेपी ने पूर्व सीएम केएस ईश्वरप्पा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. ईश्वरप्पा येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

KS Eshwarappa Expelled From BJP: लोकसभा चुनाव 2024 में कर्नाटक से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बागी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा पर बीजेपी ने एक्शन लिया है. उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. कर्नाटक बीजेपी की ओर से सोमवार (22 अप्रैल) को जारी बयान में यह जानकारी दी गई है. ईश्वरप्पा अपने बेटे को हावेरी से लोकसभा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हो गए थे.

उन्होंने खुद शिवमोगा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए नामांकन कर दिया है. चुनाव आयोग से ईश्वरप्पा को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में गन्ना किसान चुनाव चिन्ह मिला है. उन्होंने बीजेपी नेता और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की.

बीएस येदियुरप्पा के बेटे के खिलाफ लड़ रहे हैं चुनाव

वह येदियुरप्पा के बेटे बीवाई राघवेंद्र के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी ईश्वरप्पा से नामांकन वापसी के लिए मनाने की कोशिश कर चुके थे, लेकिन वह नहीं माने. ईश्वरप्पा का कहना था कि बीएस येदियुरप्पा ने हीं उनके बेटे को टिकट नहीं मिलने दिया इसलिए वह खुद येदियुरप्पा के बेटे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे हैं. अब पार्टी ने उन्हें परेशानी खड़ी करने के लिए 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है.

बीजेपी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि ईश्वरप्पा ने पार्टी के प्रोटोकॉल के खिलाफ जाने और इस लोकसभा चुनाव को निर्दलीय के रूप में लड़ने का फैसला किया है. इससे पार्टी की फजीहत हुई है. इसके बाद पार्टी ने यह कदम उठाया है और उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है.

इस वजह से बीजेपी से नाराज हैं ईश्वरप्पा

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा का कहना है कि उनकी लड़ाई पूर्व मुख्यमंत्री और लिंगायत नेता बीएस येदियुरप्पा के परिवार के खिलाफ है. ईश्वरप्पा ने हावेरी सीट से बेटे केई कांतेश को टिकट देने की मांग की थी लेकिन टिकट नहीं मिला. इसके लिए उन्होंने येदियुरप्पा को दोषी ठहराया था.

उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा अपने बेटे को तो चुनावी मैदान में उतार रहे हैं, लेकिन मेरे बेटे को टिकट नहीं दिया. ईश्वरप्पा अपने चुनाव प्रचार के दौरान वह पीएम की तस्वीर का भी इस्तेमाल कर रहे थे, इसको लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत भी दी थी. बाद में चुनाव आयोग ने उन्हें पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करने को कहा था.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट, बिहार और पंजाब में इन्हें दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Hike: तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, विपक्ष ने केंद्र को घेरा, कांग्रेस ने बताया 'वसूली सरकार'
घरेलू गैस 3 महीने में दूसरी बार महंगी, विपक्ष ने केंद्र को घेरा, कांग्रेस ने बताया 'वसूली सरकार'
'सिर में मारीं 3 गोलियां और...', अमेरिका में भारतीय शख्स की हत्या, बहन ने किया बड़ा दावा
'सिर में मारीं 3 गोलियां और...', अमेरिका में भारतीय शख्स की हत्या, बहन ने किया बड़ा दावा
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर

वीडियोज

दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
Delhi Fire: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप, 'मुन्नाभाई MBBS' में कर चुकीं काम
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget