एक्सप्लोरर

BJP पार्टी नहीं, चुनावी मशीन, अरुण शौरी बोले- RSS की दूसरी पंक्ति के नेता अब मोदी की आर्मी का हिस्सा, संघ बस मुखौटा बनकर रह गया

बीजेपी के पूर्व नेता अरुण शौरी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और बीजेपी पर हमला बोला है. एक इंटरव्यू में अरुण शौरी ने बीजेपी और आरएसएस पर कई सवाल खड़े किए.

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके और बीजेपी के पूर्व नेता अरुण शौरी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. एक इंटरव्यू में अरुण शौरी ने बीजेपी और आरएसएस पर कई सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि आरएसएस शुरू से ही साधुओं जैसे समूहों को अपने से जोड़ता है, पर इस पर बहुत कम लोग ध्यान देते हैं. वर्तमान में जो कुछ भी हम देख रहे हैं उसे देखकर हैरान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कहीं न कहीं ये हमारी तरफ से इन चीजों को नजरअंदाज करने का ही परिणाम है.

विपक्ष को होना होगा एकजुट

 अरुण शौरी ने कहा कि आरएसएस के नेता अब नरेंद्र मोदी की आर्मी का हिस्सा बन गए हैं और संघ बस एक मुखौटा बनकर रह गया है. भारतीय जनता पार्टी अब महज पार्टी नहीं रह गई है, बल्कि यह एक चुनावी मशीन है और इसके पास आरएसएस है जो दूसरे दलों के पास नहीं है. अगर बीजेपी को चुनौती देना है तो विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत है.

बीजेपी को टक्कर देना मुश्किल

पूर्व केंद्रीय मंत्री से जब पूछा गया कि क्या बीजेपी के अंदर या बाहर कोई ऐसा नजर आता है जो उसे चुनौती दे सके, तो इस पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास आरएसएस जैसा एक कैडर है, इसलिए उसे अंदर से कोई खतरा नहीं है. वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि आरएसएस कहता है कि बीजेपी उनके एजेंडे को अंजाम देती है, जबकि अब इसके उलट हो गया है. आरएसएस का शीर्ष नेतृत्व अब सिर्फ मुखौटा बनकर रह गया है. अभी बीजेपी चुनाव जीतने वाली मशीन बन गई है और इसे टक्कर तभी दिया जा सकता है जब पूरा विपक्ष एक साथ आ जाए.

82 साल से साधुओं को अपने साथ लेकर चल रहा आरएसएस

अरुण शौरी का आरएसएस पर हमला यहीं नहीं रुका. उन्होंने कहा कि आरएसएस 1940 से साधुओं को अपने साथ जोड़ रहा है. साधु समाज में एक प्रभावशाली समूह है और लोग इन्हें फॉलो करते हैं. हमने कभी यह कोशिश नहीं की है कि उन लोगों तक पहुंचकर उन्हें ऐसा करने से रोकें और सुनिश्चित करें कि वे  आरएसएस की विचारधारा को फैलाने का माध्यम न बनें.

(इनपुट : द इंडियन एक्सप्रेस)

ये भी पढ़ें

Deoghar Ropeway Accident: जांच में लापरवाही की इंतेहा, सेफ्टी रिपोर्ट में सरकारी एजेंसी ने सिर्फ दो हफ्ते पहले ही बताई थीं 24 खामियां

ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे नवाब मलिक, वकील कपिल सिब्बल ने की जल्द सुनवाई की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget