एक्सप्लोरर

राष्ट्रवाद पर बीजेपी हमें ना दे सीख, कांग्रेस ने दी है कुर्बानियां: अहमद पटेल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा, ‘‘जब उन्हें समस्या आती है तो वे राष्ट्रवाद और संप्रदायवाद की बात करते हैं. हाल में मुख्यमंत्री ने मेरे बारे में कुछ कहा जिस पर उन्हें शर्मिंदा होना चाहिए.’’

जम्बूसर: कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने बुधवार को बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद पर केवल बीजेपी का ही ठेका नहीं है. साथ ही उन्होंने बीजेपी के इन आरोपों से इंकार किया कि गुजरात के एक अस्पताल से उनके गहरे संबंध हैं जहां आईएसआईएस का एक कथित आतंकवादी काम करता था. आईएसआईएस का कथित आतंकवादी गिरफ्तारी से पहले अंकलेश्वर शहर के सरदार पटेल अस्पताल में लैबोरेटरी टेक्नीशियन के तौर पर काम करता था जहां पटेल ट्रस्टी हैं.

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस मुद्दे पर पटेल से संसद से इस्तीफा देने की मांग की. इस आरोप पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार ने कहा कि राज्यसभा में उनका निर्वाचन बीजेपी के ‘आंखों की किरकिरी’ बन गया है.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पटेल ने कहा, ‘‘जब उन्हें समस्या आती है तो वे राष्ट्रवाद और संप्रदायवाद की बात करते हैं. हाल में मुख्यमंत्री ने मेरे बारे में कुछ कहा जिस पर उन्हें शर्मिंदा होना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरीके से उन्होंने कहानी बुनी, लगता है कि राष्ट्रवाद का पूरा ठेका उन्हीं के पास है. केवल वे ही राष्ट्रवादी हैं, कोई और नहीं.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इसके नेताओं ने देश के लिए कई कुर्बानियां दी हैं.

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी से कुर्बानियां शुरू हुईं जो स्वतंत्रता के बाद इंदिरा जी, राजीव जी ने भी कुर्बानियां दीं. पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता आतंकवाद का शिकार बने...आप हमें राष्ट्रवाद, देशभक्ति नहीं सिखा सकते.’’ पटेल ने कहा, ‘‘आप आतंकवाद से नहीं लड़ सकते. आपने कांधार (अफगानिस्तान) में आतंकवादियों को सौंप दिया. आप आतंकवाद से कैसे लड़ रहे हैं.’’ उनका इशारा तत्कालीन एनडीए सरकार की तरफ था जिसने 1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी 814 के अपहरण के दौरान यात्रियों की रिहाई के बदले आतंकवादियों को छोड़ दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा का सपोर्ट कर प्रियंका गांधी पर भड़की बीजेपी, प्रदीप भंडारी ने क्या बताया
रेहान वाड्रा का सपोर्ट कर प्रियंका गांधी पर भड़की बीजेपी, प्रदीप भंडारी ने क्या बताया
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget