एक्सप्लोरर

Balasore Case: 'ओछी राजनीति...', बालासोर मामले को लेकर कांग्रेस पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान, कहा- तुरंत मांफी मांगें राहुल गांधी

Balasore Case: धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का ओडिशा की बेटी के साथ हुए दुखद घटना पर ओछी राजनीति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

ओडिशा के बालासोर में छात्रा ने उत्पीड़न से तंग आकर खुद को आग लगा लगी, जिस पर कांग्रेस और बीजेपी आमना-सामने है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इंसाफ के लिए लड़की एक बेटी की मौत के लिए सीधे-सीधे बीजेपी का सिस्टम दोषी है. उन्होंने कहा कि हर बार की तरह बीजपी का सिस्टम आरोपियों को बचाता रहा और एक मासूम बेटी को खुद को आग लगाने पर मजबूर कर दिया. इस पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें जवाब दिया है.

राहुल गांधी ओछी राजनीति कर रहे- धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का ओडिशा की बेटी के साथ हुए दुखद घटना पर ओछी राजनीति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा, "एक गंभीर और संवेदनशील मामले को राजनीतिक हथियार बनाना राहुल गांधी की सस्ती मानसिकता को दर्शाता है. ओडिशा की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है, लेकिन कांग्रेस ने इसे भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का मौका बना लिया है."

पीड़ित परिवार से मांफी मांगें राहुल गांधी- धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी  ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के लिए ठोस कदम उठाए हैं, जबकि कांग्रेस ने हमेशा हर दुर्घटना में अवसर तलाशने का काम किया है. इस घटना पर ओडिशा सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. यह समय सस्ती राजनीति का नहीं, बल्कि पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने का है. राहुल गांधी को अपने इस गैर-जिम्मेदाराना बयान के लिए पीड़ित परिवार से तुरंत माफी मांगनी चाहिए."

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा

बीजेपी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "बालासोर की बहादुर छात्रा ने यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन उसे न्याय के बजाय धमकाया गया, प्रताड़ित किया गया और बार-बार अपमानित किया गया. जिन्हें उसकी रक्षा करनी थी, वही उसे तोड़ते रहे. ये आत्महत्या नहीं, सिस्टम की ओर से संगठित हत्या है." पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "ओडिशा हो या मणिपुर देश की बेटियां जल रही हैं, टूट रही हैं, दम तोड़ रही हैं और आप खामोश बने बैठे हैं."

ये भी पढ़ें : 'मैं आत्महत्या कर लूंगी', आत्मदाह से 10 दिन पहले ओडिशा की छात्रा ने दी थी वॉर्निंग ! Top Points

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AAP वर्कर हैं अभिजीत दीपके', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
'AAP वर्कर हैं अभिजीत दीपके', किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget