एक्सप्लोरर

सीएम ममता के नामांकन के दौरान पुलिस के व्यवहार पर बीजेपी ने बंगाल चुनाव आयोग से की शिकायत

बीजेपी ने शिकायत में सादी वर्दी में पुलिस के द्वारा मतदाताओं को धमकाने की बात कही है. इसके साथ ही कहा कि जब नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने रोड शो किया तो उसमें पुलिस व्यवस्था सामान्य से भी कम थी.

नई दिल्ली: बीजेपी ने बंगाल चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नामांकन के दौरान पुलिस के व्यवहार को लेकर शिकायत की है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बीजेपी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर ममता बैनर्जी के नॉमिनेशन के दौरान अत्यधिक पुलिस इंतज़ाम, एसपी और डीएम के टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठके करने और सादी वर्दी में मतदाताओं को पुलिस के द्वारा धमकाने की शिकायत की है. सीनियर पुलिस अफ़सर विवेक सहाय और ज्ञानवंत सिंह की शिकायत कर तुरंत कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने बुधवार को नंदीग्राम विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल किया. इस दौरान वो शिवमंदिर में पूजा करने भी गयी थीं. इस दौरान वहां अत्यधिक पुलिस बल तैनात था जबकि बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने आज नंदीग्राम में रोड शो किया था और उनके रोड शो में पुलिस व्यवस्था सामान्य से भी कम थी. इस बात की शिकायत ही बीजेपी ने चुनाव आयोग से की है.

सीएम ममता के नामांकन के दौरान पुलिस के व्यवहार पर बीजेपी ने बंगाल चुनाव आयोग से की शिकायत

बंगाल में आठ चरणों में होगी वोटिंग

बता दें कि बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी. 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे. पहले चरण में 30 सीटों पर वोटिंग होगी. दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे. तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी. पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 43 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी. नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे.

आजादी की 75वीं वर्षगांठ का महोत्सव: संसद में हंगामे के चलते बयान नहीं दे पाए पीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget