एक्सप्लोरर

आजादी की 75वीं वर्षगांठ का महोत्सव: संसद में हंगामे के चलते बयान नहीं दे पाए पीएम

सूत्रों के मुताबिक, अगर सोमवार को सदन सुचारू रूप से चला तो प्रधानमंत्री अपना बयान दे सकते हैं. गुरुवार और शुक्रवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी है. वहीं शनिवार और रविवार को सप्ताहिक छुट्टी होती है.

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का तीसरा दिन भी आज हंगामें की भेंट चढ़ गया. कांग्रेस ने कृषि क़ानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर आज संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चलने दी. संसद में हंगामे का नुकसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी उठाना पड़ा. आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के मौक़े पर होने वाले जलसे की जानकारी देने के लिए प्रधानमंत्री लोकसभा में एक बयान देना चाहते थे लेकिन सदन में लगातार हो रहे हंगामे के चलते कार्यवाही में बार बार व्यवधान हो रहा था.

सूत्रों के मुताबिक़, सरकार ने सभी विपक्षी पार्टियों से सदन सुचारू रूप से चलाने की गुज़ारिश की ताकि प्रधानमंत्री अपना बयान दे सकें. कांग्रेस को छोड़कर बाक़ी पार्टियां सरकार की बात तो मान गईं लेकिन कांग्रेस के सांसद कृषि क़ानूनों पर हंगामा करते रहे. हंगामें के चलते आज पीएम अपना बयान नहीं दे पाए. सूत्रों के मुताबिक़, सोमवार को अगर सदन सुचारू रूप से चला तो पीएम अपना बयान दे सकते हैं.

इस मसले पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने आज सभी राजनीतिक दलों से बैठक की. हालांकि बैठक में आज गतिरोध ख़त्म होने पर सहमति नहीं बन पाई. उधर कृषि क़ानूनों को लेकर कांग्रेस के विरोध पर बीजेपी ने पलटवार किया. संसद में गुरुवार और शुक्रवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी है जबकि शनिवार और रविवार को सप्ताहिक छुट्टी होती है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सोमवार को संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से शुरू हो सकेगी.

संसद के दोनों सदनों के पास हुआ माध्यस्थम और सुलह संशोधन विधेयक 2021, पढ़ें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget