एक्सप्लोरर

Punjab News: सिद्धू के सलाहकारों के विवादित बयानों पर BJP चीफ जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कही ये बात

Punjab News: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के दो सलाहकारों के विवादित बयानों को लेकर जेपी नड्डा ने पार्टी आलाकमान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस पर चुप्पी को समर्थन माना जाएगा.

Punjab News: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के सलाहकारों के विवादित बयानों की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कड़े शब्दों निंदा करते हुए कांग्रेस आलाकमान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को ये बताना चाहिए कि क्या वे कांग्रेस नेताओं की तरफ से की गई टिप्पणी का समर्थन करते हैं. इस तरह के बयानों पर चुप्पी को समर्थन के रूप में देखा जाएगा.

जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, “मैं कांग्रेस के शीर्ष राष्ट्रीय नेतृत्व से स्पष्ट रूप से यह बताने का आग्रह करूंगा कि क्या वे पंजाब में कांग्रेस नेताओं द्वारा कश्मीर और पाकिस्तान पर की गई टिप्पणियों का समर्थन करते हैं? मामले पर चुप्पी को ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणियों के निहित समर्थन के रूप में देखा जाएगा.”

अपने एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, “पंजाब कांग्रेस के नेताओं की हालिया टिप्पणियां, जिन्हें राज्य के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ दिल्ली में हाईकमान का संरक्षण प्राप्त है, निंदनीय हैं. वे बार-बार गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं जिसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है.”

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू  दो सलाहकारों प्यारे लाल गर्ग और मलविंदर सिंह माली की कथित टिप्पणियों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. गर्ग ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा की गई पाकिस्तान की आलोचना पर सवाल उठाया था. दूसरी तरफ, माली ने संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के मुद्दे पर बात की थी, जिसके तहत तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर को एक विशेष दर्जा मिला हुआ था. उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि अगर कश्मीर भारत का हिस्सा था तो धारा 370 और 35ए हटाने की क्या जरूरत थी. उनकी ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में भी कथित तौर पर आपत्तजिनक टिप्पणी की गई.

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी साधा था निशाना

सिर्फ बीजेपी ही नहीं, कांग्रेस पार्टी के ही सांसद और सीनियर नेता मनीष तिवारी ने सिद्धू के सलाहकारों के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की थी. उन्होंने पार्टी नेतृत्व से इस पर आत्ममंथन करने का आग्रह किया कि क्या ऐसे लोगों को पार्टी में होना चाहिए, जो जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते और जिनका रुझान पाकिस्तान समर्थक है. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि ऐसे लोगों को पार्टी में तो दूर की बात, देश में भी रहने का अधिकार है?

Narayan Rane In Controversy: 'उद्धव ठाकरे को थप्पड़' वाले बयान पर देवेंद्र फडणवीस बोले- नारायण राणे की इस टिप्पणी का समर्थन नहीं लेकिन...

पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत, सोनिया गांधी से मिलेंगे कांग्रेस नेता, पांच-सात मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget