एक्सप्लोरर

सांसद प्रवेश वर्मा के 'बहिष्कार' वाले बयान पर बवाल के बाद हरकत में आई BJP, नड्डा ने मांगा जवाब

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा अब तक विपक्ष के निशाने पर थे, लेकिन अब उनकी पार्टी भी उनसे उनके बयान पर स्पष्टीकरण मांग रही है. बीजेपी सूत्र बता रहे हैं उनके 'बहिष्कार' वाली टिप्पणी पर जबाव मांगा गया है.

Parvesh Verma Boycott Remarks: पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा (BJP MP Parvesh Verma) की 'बहिष्कार' वाली टिप्पणी को लेकर बीजेपी (BJP) ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा से उनकी विवादित टिप्पणी को लेकर अब बीजेपी नेतृत्व ने स्पष्टीकरण मांगा है. पिछले सप्ताह दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई और अन्य संगठनों ने एक 'विराट हिंदू सभा' का आयोजन किया था. इस सभा में वर्मा ने "इन लोगों" के "पूर्ण बहिष्कार" का आह्वान किया था. 

जेपी नड्डा ने मांगा स्पष्टीकरण

इंडियन एक्सप्रेस पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी सूत्रों ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनकी टिप्पणी की सराहना नहीं की है. हालांकि वर्मा ने किसी समुदाय का नाम नहीं लिया, लेकिन जो संदेश गया वह गलत था. पार्टी के एक नेता ने कहा, "पार्टी अध्यक्ष (जेपी) नड्डा जी ने स्पष्टीकरण मांगा है." 

'किसी ने मुझसे कुछ नहीं पूछा'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांसद प्रवेश वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है, लेकिन उन्होंने इसका खंडन किया है. बीजेपी सांसद ने इंडियन एक्सप्रेस को कहा कि उनसे इस घटना पर स्पष्टीकरण नहीं मांगा गया था और "किसी ने मुझसे कुछ नहीं पूछा." बीजेपी सूत्रों ने यह भी बताया कि  नेतृत्व ने अपने सभी नेताओं के साथ-साथ वार्ता प्रमुखों को कोई भी "हिंदू-मुस्लिम" टिप्पणी करने से बचने के लिए सख्त निर्देश भेजे थे. 

'कोई हिंदू-मुस्लिम टिप्पणी नहीं'

पार्टी के एक नेता कहा, "पार्टी की ओर से सख्त निर्देश हैं कि कोई भी प्रवक्ता या नेता ऐसी कोई टिप्पणी न करे जिसकी व्याख्या विभाजनकारी हो. कोई हिंदू-मुस्लिम टिप्पणी नहीं, यही संदेश है. वास्तव में पार्टी अपने प्रवक्ताओं को आक्रामक हिंदू-मुस्लिम बहस के लिए भी नहीं भेजती है."

बीजेपी ने नुपुर शर्मा को किया था निलंबित

नुपुर शर्मा विवाद (Nupur Sharma Controversy) के बाद बीजेपी ने अपने नेताओं से किसी भी धर्म के खिलाफ सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करने के लिए कहा था, क्योंकि इससे "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के नरेटिव को नुकसान पहुंचाता है." यही कारण है पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा और दिल्ली के नेता नवीन जिंदल को पैगंबर के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए निलंबित कर दिया था.

ये भी पढ़ें- 'आदर्श आचार संहिता में संशोधन के प्रस्ताव को वापस ले चुनाव आयोग', सीताराम येचुरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

ये भी पढ़ें- Himachal Election: हाटी समुदाय के जरिए हिमाचल की 9 सीटों पर बीजेपी की नजर, आज गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
LIVE: रिजिजू देते रहे राहुल को चेतावनी, होता रहा हंगामा, लोकसभा स्थगित
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget