एक्सप्लोरर

हिमाचल चुनाव के लिए BJP का अभियान तेज, जेपी नड्डा बोले- मुंह की खाएंगी कांग्रेस-AAP

नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर राज्य और उसके लोगों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. नड्डा ने कहा, कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा राज्य के हितों की अनदेखी की और उसके अधिकार छीन लिए.

भारतीय जनता पार्टी ने हाल में हुए 5 राज्यों में से 4 राज्यों में विजय का पताका फहरा दिया था. अब इस साल के अंत में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन चुनावों को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है और तैयारियां शुरू कर दी हैं. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के मुखिया जेपी नड्डा ने हिमाचल के कांगड़ा जिले में एक रोड शो किया. इस रोड शो में नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. 

बीजपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा आज से हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। नड्डा ने कांगड़ा के नगरोटा बगवां में रोड शो किया.  इस दौरान जेपी नड्डा के साथ राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे. इस रोड शो के दौरान नड्डा ने हिमाचल में एक बार फिर सत्ता को बरकरार रखने की उम्मीद जताते हुए पार्टी की जनसमर्थक और लोककल्याण नीतियों के बारे में जनता को बताया. नड्डा ने कहा हिमाचल में भी एक बार फिर से बीजेपी सरकार बनाएगी जैसे कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी ने अपनी जीत दोहराई है.

कांग्रेस पर बोला हमला

जेपी नड्डा ने कांगड़ा के नगरोटा बगवां में रोड शो के बाद एक सभा को भी संबोधित किया. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर राज्य और उसके लोगों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. नड्डा ने कहा, कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा राज्य के हितों की अनदेखी की और उसके अधिकार छीन लिए. उन्होंने कहा, केंद्र में भी वो कांग्रेस की ही सरकार थी जिसने हिमाचल प्रदेश से विशेष राज्य का दर्जा छीन लिया था, बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को एक बार फिर विशेष राज्य का दर्जा दिया. 

कांग्रेस और 'आप' को देंगे शिकस्तः नड्डा

नड्डा ने हमला जारी रखते हुए कहा, कांग्रेस के समय में परियोजनाओं के लिए केंद्र-राज्य के हिस्से का 90:10 अनुपात था जिसे बाद में बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान फिर से बहाल किया गया. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश राज्य के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज भी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा प्रदान किया गया था. नड्डा ने आगे कहा, भाजपा हिमाचल प्रदेश में फिर से जीतने के लिए तैयार है और कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को यहां मुंह की खानी पड़ेगी.

बीजेपी ने यूपी और उत्तराखंड में रचा इतिहास

नड्डा ने आगे कहा, ये नरेंद्र मोदी जी ही थे जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों और सरकार के कल्याणकारी लाभों से वंचित लोगों को उनका हक दिलवाया उनके इन्हीं फैसलों की वजह से पिछले दिनों बीजेपी ने 5 में से 4 राज्यों में जीत हासिल की है. उत्तर प्रदेश में योगी ने इतिहास रच दिया और 37 साल बाद बीजेपी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई. उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 389 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी, जबकि आम आदमी पार्टी के 377 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी. यह पहली बार था जब कोई सरकार उत्तराखंड में अपनी सरकार को दोहराने में सफल रही. वहीं मणिपुर में भी बीजेपी ने पहली बार अपने अकेले दम पर जीत हासिल की.

लोगों के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है बीजेपीः नड्डा

नड्डा ने आगे कहा, भारतीय जनता चाहे केंद्र में हो या फिर चाहे किसी भी राज्य में वो हमेशा लोगों को विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने आगे कहा,  केंद्र सरकार यूक्रेन में फंसे देश के 24,000 से अधिक छात्रों को वापस लाने में सफल रही, जिनमें से लगभग 430 छात्र हिमाचल प्रदेश के थे। यहां तक कि पाकिस्तान के छात्र भी अपने वाहनों पर भारतीय झंडा फहराकर यूक्रेन से बाहर निकलने में सफल रहे। यह बदलते भारत की तस्वीर थी और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ.

कांगड़ा प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण जिला

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं. वहीं कांगड़ा जिले में 15 विधानसभा सीटें आती हैं ये पूरे हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले में सबसे ज्यादा विधानसभा वाला जिला है इस वजह से राजनीतिक दृष्टिकोण से इसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. 

जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं प्रशांत किशोर, कमलनाथ का तंज- 'हम किसी पर डिपेंड नहीं, हमारी तैयारी पूरी'

जम्मू-कश्मीर: 'सेना ने हमें बचा लिया, गोलीबारी और ग्रेनेड धमाके से हमारे जिंदा बाहर आने की उम्मीद नहीं थी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget