एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: 'सेना ने हमें बचा लिया, गोलीबारी और ग्रेनेड धमाके से हमारे जिंदा बाहर आने की उम्मीद नहीं थी'

अली ने दावा किया कि घनी आबादी वाले जलालाबाद इलाके में तड़के चार बजे के बाद मुठभेड़ शुरू हुई.

जुल्फिकार अली ने शुक्रवार तड़के यहां सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ के बाद की भयावहता को याद करते हुए कहा, ‘‘हमने सोचा था कि हम फिर कभी एक-दूसरे को नहीं देख पाएंगे. सारी उम्मीद खो बैठे थे लेकिन सेना ने समय पर कार्रवाई की और हमें बचा लिया.’’ अली (34) ने कहा कि भारी गोलीबारी हुई और ग्रेनेड से धमाके हुए तथा हमारे जिंदा बाहर आने की उम्मीद बहुत कम थी. घर की दीवारों और बाहर खड़े वाहनों के गोलियों से छलनी होने के बीच वह अपने परिवार के साथ घर के एक कोने में छिप गया.

अली आगे कहते है इस डरावनी स्थिति में सेना का एक दल घर में घुसा और भारी सुरक्षा के बीच परिवार के प्रत्येक सदस्य को निकालना शुरू कर दिया. अली ने दावा किया कि घनी आबादी वाले जलालाबाद इलाके में तड़के चार बजे के बाद मुठभेड़ शुरू हुई. उसने कहा, ‘‘सेना का दल हमें एक सुरक्षित स्थान पर ले गया और आज हम जिंदा हैं.’’ अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली और इलाके में अभी तलाशी अभियान चल रहा है. मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और वे पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन दल का हिस्सा बताए जा रहे हैं.

घर के आंगन में एक तेज धमाके से हम उठे

अली ने कहा, ‘‘घर के आंगन में एक तेज धमाके से हम उठे. इसके बाद स्वचालित राइफल्स से गोलियां चलने तथा और धमाकों की आवाज आने लगी.’’ एक अन्य निवासी मसरज हुसैन ने कहा, ‘‘हम सहर (रमजान के महीने में रोजे के दौरान सुबह के भोजन) के लिए उठे थे जब गोलीबारी और धमाकों की आवाज से दहल गए.’’ उसने बताया कि दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी गयीं और बाहर से आ रही आवाज डरावनी थी.

सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को मार गिराया

अली ने कहा कि धमाके की आवाज से उठने के बाद उसने फौरन मदद के लिए स्थानीय पुलिस थाना अधिकारी को फोन किया. उन्होंने समय पर कार्रवाई की उसने अपने घर की दीवारें दिखायी जिस पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं. अली ने कहा, ‘‘हमने ऐसा होते हुए कभी नहीं देखा. हम फिर से यह नहीं देखना चाहते. मैं सेना का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं वे हमें घर से बाहर निकालकर लाए.’’ आतंकवादी सीआईएसएफ की एक बस पर हमला करने के बाद जलालाबाद इलाके में घुस गए थे. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उस घर को घेर लिया था, जिसमें आतंकवादी छिपे हुए थे, सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को मार गिराया.

यह भी पढ़ें.

Mussoorie News: मसूरी में अतिक्रमण पर डीएम का बड़ा फैसला, सभी अवैध निर्माण को चिन्हित करने के दिये निर्देश

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली से एमपी तक आज पेट्रोल- डीजल की कीमत में हुई बढ़ोतरी या मिली राहत? चेक करें ताजा रेट लिस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: प्रदर्शन के बाद राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेने पर कांग्रेस पूछ रही सवाल, मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं सोनिया गांधी
LIVE: प्रदर्शन के बाद राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेने पर कांग्रेस पूछ रही सवाल, मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं सोनिया गांधी
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मिली छुट्टी, गुरुग्राम के वेदांता में किए गए शिफ्ट
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
CJP Protest: 'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget