एक्सप्लोरर

Telangana News: तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष संजय कुमार ने किया कोविड नियमों का उल्लंघन, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Telangana News: तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष को कोविड की रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंध का उलंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Telangana News: तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष और सांसद बंडी संजय कुमार को पुलिस ने कोविड रोकथाम के लिए राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया है. तेलंगाना सरकार द्वारा कोविड की रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए उन्होंने विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी, तेलंगाना सरकार के (GO) 317 के खिलाफ रविवार को रात 9 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे के बीच 10 घंटे तक करीमनगर स्थित अपने कार्यालय में जागरण करने की योजना बनाई थी.

करीमनगर के पुलिस कमिश्नर, सत्यनारायणा के अनुसार संजय कुमार ने राज्य सरकार के आदेश संख्या (GO) 317 के खिलाफ रविवार रात को करीमनगर स्थित अपने कार्यालय में जागरण करने की योजना बनाई थी, उनके साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता भी हिस्सा लेने वाले थे.

राज्य सरकार का (GO) 317 नौकरियों के आवंटन में एक क्षेत्रीय प्रणाली शुरू करने से संबंधित है, बंडी संजय ने आरोप लगाया कि यह सरकारी आदेश शिक्षकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों के तबादले के संबंध में उनके हितों को नुकसान पहुंचाएगी. पुलिस के अनुसार, विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति के लिए कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं था और पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए जारी दिशा-निर्देशों के खिलाफ था.

इसे भी पढ़ेंः
UP Election 2022: जनविश्वास यात्रा आज खत्म, जानिए BJP ने इसके जरिए कैसे अखिलेश यादव पर किया ट्रिपल अटैक

जबकि बंडी संजय कुमार ने कहा कि विरोध को कोविड के मानदंडों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाना था. उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ टीआरएस नेताओं के लिए कोविड मानदंड क्यों लागू नहीं किए गए. तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष , संजय कुमार को रात में ही पुलिस हिरासत में ले लिया था. कार्यालय के दरवाजे बंद कर दिए गए थे, पुलिस ने गैस कटर से दरवाजा काट कर अंदर प्रवेश किया और उन्हें गिरफ्तार किया था. उनके साथ कई कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया था. जिन्हें सोमवार सुबह रिमांड पर भेज दिया गया, उन्होंने बेल की मांग की थी मगर कोर्ट ने उनका बेल नामंजूर कर दिया और 14 दिनों के लिए न्याययिक हिरासत में भेज दिया.


इसे भी पढ़ेंः
UP Election: योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्या, सब लड़ेंगे चुनाव, जानें कौन कहां से लड़ सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget