एक्सप्लोरर

2019 से पहले बीजेपी को आई सबसे पुराने 'साथी' की याद, अमित शाह करेंगे उद्धव ठाकरे से मुलाकात

पार्टी नेताओं के मुताबिक तीन जून को शाह ने एलजेपी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से मुलाकात की थी. उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया था.

नई दिल्ली: साल 2019 में होने वाले आम चुनावों से पहले एनडीए गठबंधन के सहयोगियों से संपर्क साधते बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को मुंबई में शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. उसके अगले दिन ही वो चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल से भी मिलेंगे. पार्टी नेताओं के मुताबिक तीन जून को शाह ने एलजेपी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से मुलाकात की थी. उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया था.

बीजेपी के माध्यम से उन सहयोगी दलों से मुलाकात करने का सिलसिला जारी है जो या तो पार्टी की आलोचना कर रहे हैं या उससे मतभेदों को व्यक्त कर रहे हैं. इसका उद्देश्य अगले साल लोकसभा चुनावों से पहले एनडीए गठबंधन को मजबूत करना है.

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने मुंबई में कहा, "अमित शाह ने उद्धव जी से मिलने का समय मांगा. इसी के मुताबिक उन्हें बुधवार शाम को मिलने का समय दिया गया है. " हालांकि उन्होंने चार सालों के अंतराल के बाद शाह को उद्धव ठाकरे से मिलने की जरूरत पर सवाल उठाया.

बीजेपी के एक नेता ने बताया कि शाह उद्धव ठाकरे से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात करेंगे और अगले दिन चंडीगढ़ जाएंगे जहां वह बादल और उनके बेटे एवं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल से मुलाकात करेंगे.

बीजेपी अध्यक्ष ने मुंबई और चंडीगढ़ दौरे के अलावा बिहार की राजधानी पटना में सात जून को एनडीए के सभी सहयोगियों के लिए भव्य भोज का आयोजन करने का निर्देश दिया है. इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उपेन्द्र कुशवाहा हिस्सा लेंगे.

पार्टी के एक नेता ने कहा कि बीजेपी महासचिव और पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेन्द्र यादव, राज्य बीजेपी के अध्यक्ष नित्यानंद राय और एनडीए के अन्य सहयोगी अरूण कुमार भी समारोह में हिस्सा लेंगे. रात्रि भोज में शामिल होने के लिए एनडीए के सभी विधायकों, विधान पार्षदों और बिहार के सांसदों को आमंत्रित किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'
रिजिजू ने विपक्ष को दी ओवैसी से सीखने की नसीहत, बोले- 'कभी-कभी वह...'

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget