एक्सप्लोरर

Election 2023: दिल्ली में बीजेपी CEC की बैठक आज, राजस्थान-तेलंगाना के उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी अंतिम मुहर

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 30 नवंबर की होगा और 3 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे. नामांकन करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर है.

BJP CEC Meeting: दिल्ली में बुधवार (1 नवंबर 2023) को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राजस्थान और तेलंगाना के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी राजस्थान में 76 सीटों पर आम सहमति बन गई. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई कोर ग्रुप की बैठक में लगभग सभी आम नामों पर सहमति बना ली गई है.

इस पैनल में सहमति वाले नामों को पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली सीईसी के समक्ष रखा जाएगा. कहा जा रहा है कि बीजेपी करीब 50 नामों की तीसरी सूची जारी कर सकती है. राजस्थान में कई बड़े नामों को लेकर अभी भी संशय की स्थिति है. इसके अलावा जिन सीटों पर कई प्रबल दावेदार हैं वहां पर बगावत की स्थिति नहीं बने इसके लिए भी चर्चा की जा सकती है.

तेलंगाना के नामों पर भी होगा मंथन
तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यहां की भी हर विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक बीजेपी इस बार नए चेहरों को मौका देना चाहती है. पार्टी यहां भी कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है. हालांकि तेलंगाना में कई सीटों पर उम्मीदवारों की बड़ी प्रबल संख्या के कारण पेंच फंसा हुआ है.

तेलंगाना में बीते 5 सालों से बीआरएस की सरकार है और राज्य में केसीआर राव मुख्यमंत्री है. तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो रहा है. इसलिए चुनाव आयोग ने बाकी चार राज्यों में हो रहे चुनाव के साथ इसका चुनाव कराने का भी फैसला लिया है. तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा और मतों की गणना 3 दिसंबर को की जाएगी. नामांकन करने की आखिरी तिथि 10 नवंबर तक है और 15 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 

ये भी पढ़ें: कैश फॉर क्वेरी मामले में कल एथिक्स पैनल के सामने पेश होंगी महुआ मोइत्रा, दर्शन हीरानंदानी से करना चाहती हैं जिरह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget