एक्सप्लोरर

बीजेपी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर रद्द किया लोकार्पण कार्यक्रम, नहीं जारी हुई ई-बुक

भारत सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है. वहीं प्रणब मुखर्जी के निधन पर बीजेपी की दिल्ली इकाई ने सोमवार को अपना एक कार्यक्रम रद्द करते हुए उसे श्रद्धांजलि सभा का रूप दे दिया.

नई दिल्लीः देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर बीजेपी की दिल्ली इकाई ने सोमवार को अपना एक कार्यक्रम रद्द करते हुए उसे श्रद्धांजलि सभा का रूप दे दिया. बीजेपी की दिल्ली इकाई को कोरोना काल में चलाए गए सेवा कार्यों पर तैयार ई-बुक का लोकार्पण टालना पड़ा.

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि ईश्वर प्रणब मुखर्जी की आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न प्रणब मुखर्जी का निधन राष्ट्र की अपूरणीय क्षति है. ईश्वर प्रणब मुखर्जी की आत्मा को शांति दें.

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारों से ओतप्रोत पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी देश की बातों पर सदैव ही खुलकर अपने विचार रखते थे. उनके निधन पर दिल्ली भाजपा उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देती है.

दरअसल, बीजेपी ने सभी राज्यों और जिला इकाइयों को सेवा कार्यो पर ई-बुक तैयार करने का निर्देश दिया था. बीजेपी की दिल्ली प्रदेश यूनिट ने ई-बुक तैयार करने के बाद सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में लोकार्पण कार्यक्रम रखा था. लेकिन, जैसे ही पूर्व राष्ट्रपति के निधन की खबर आई तो कार्यक्रम रद्द करना पड़ा.

बता दें कि भारत सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है. पूर्व राष्ट्रपति के सम्मान में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा. गृह मंत्रालय ने कहा कि राजकीय शोक के दौरान देश भर में सरकारी भवनों पर तिरंगा आधा झुका रहेगा और कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं होगा.

इसे भी देखेंः प्रणब दा के निधन पर बांग्लादेश में भी होगा एक दिन का राष्ट्रीय शोक

प्रणब मुखर्जी के निधन पर मनमोहन सिंह बोले- देश ने आजाद भारत के महान नेताओं में से एक को खो दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget