एक्सप्लोरर

दिल्ली में कल होगी BJP की बड़ी बैठक, पार्टी के अंदरूनी मसलों से लेकर देश के बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

दिल्ली में कल बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बड़ी बैठक होने वाली है. NDMC कन्वेंशन सेंटर पर होने वाली ये बैठक कल सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक चलेगी.

दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बड़ी बैठक कल आयोजित होनी है. NDMC कन्वेंशन सेंटर पर होने वाली ये बैठक कल सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक चलेगी.

पीएम मोदी भी इस बैठक में हो सकते हैं शामिल

इस बैठक में बीजेपी के सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, प्रदेशों के प्रभारी और सहप्रभारी, सभी प्रदेशों के संगठन महामंत्री भी मौजूद रहेंगे. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और राजनेता समेत अन्य पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य भी मौजूद रहेंगे. चर्चा इस बात की भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं. इस बैठक में पार्टी के अंदर सभी प्रदेशों की संगठनात्मक संरचना पर चर्चा होनी है.

इस बैठक की अध्यक्षता जेपी नड्डा करेंगे

बैठक में आने वाले पदाधिकारियों से कहा गया है कि वो अब तक की संगठनात्मक गतिविधियों की सारी जानकारी लेकर बैठक में पहुंचे. इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे. देश में कोरोना महामारी फैलने के बाद ये बीजेपी के नेताओं की पहली बड़ी बैठक होगी जिसमें सभी नेता खुद शामिल होंगे. ये बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब अगले कुछ महीनों में ही देश में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाड, केरल और पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं.

साथ ही पिछले 80 दिनों से ज्यादा वक्त से किसानों का आंदोलन चल रहा है जिसको लेकर किसान संगठन तो सरकार पर दबाव बना ही रहे हैं इसके अलावा विपक्षी पार्टियां भी सड़क से लेकर संसद तक सरकार को घेर रही हैं.

यह भी पढ़ें.

पीएम मोदी 22 फरवरी को करेंगे असम और बंगाल का दौरा, कई योजनाओं की देंगे सौगात

प्रियंका गांधी ने कहा- पीएम किसानों के आंसू नहीं पोछ पाए, उनकी राजनीति सिर्फ अपने खरबपति मित्रों के लिए है

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget