एक्सप्लोरर

'अपील के नाम पर हुड़दंग, कांग्रेस सूरत में करने जा रही नौटंकी', राहुल की याचिका पर बीजेपी का वार

Rahul Gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी आज दोपहर 2 बजे सजा के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर करने पहुंचेंगे. राहुल समेत पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे.

BJP On Rahul Gandhi: मानहानि केस में 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी सूरत की सेशंस कोर्ट में मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर करेंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल तीन वकीलों के साथ अपने परिवार को लेकर कोर्ट पहुंच सकते हैं. वहीं, इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नौटंकी करने का आरोप लगाया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी समेत कांग्रेस पार्टी पर कड़ा वार किया है. पात्रा बोले, राहुल गांधी अपने परिवार के सदस्य, सीएम अशोक गहलोत और भूपेश बघेल के साथ सूरत जा रहे हैं. यहां ये 2 साल की सजा के खिलाफ अपील के नाम पर तबाही मचाने की कोशिश करेंगे. उन्होंने पार्टी और राहुल से सीधा सवाल करते हुए पूछा, क्या ये न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश हो रही है? 

यूपीए सरकार के दौरान बनाए गए कानून के तहत... - संबित पात्रा

पात्रा ने कहा, राहुल गांधी को ओबीसी समाज के लोगों के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने, ओबीसी समाज को अपमानित करने के लिए दोषी करार कर दंडित किया. उनकी सदस्यता रद्द हुई. ये कार्रवाई यूपीए सरकार के दौरान बनाए गए कानून के तहत ही हुई है. अब ये सभी (राहुल, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत) सजा के खिलाफ याचिका दायर करने जा रहे हैं. वहां हंगामा करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा, इस हंगामे की आखिर जरूरत क्या है? आप लोग सीधे तौर पर नौटंकी करने जा रहे हैं. 

राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान... 

बता दें, मोदी सरनेम मामले में सूरत की एक कोर्ट ने 23 मार्च को कांग्रेस नेता राहुल को दोषी माना था और उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी. सजा सुनाए जाने के अगले ही दिन उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई. दरअसल राहुल ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कर्नाटक में मोदी सरनेम को लेकर विवादित बयान दिया था. इस बयान से मोदी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची थी. जिसके बाद गुजरात के बीजेपी विधायक ने सूरत कोर्ट में राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया जिस पर अब सजा सुनाई गई. 

यह भी पढ़ें.

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन आए कोरोना के 400 से ज्यादा मामले, एक मरीज की मौत, संक्रमण दर 16 प्रतिशत के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
BJP छोड़ने के बाद अब क्या करेंगे शहजाद पूनावाला? खुद बताया प्लान
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'छात्रों से व्यक्तिगत तौर पर मिलें'
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget