एक्सप्लोरर

कांग्रेस की तारीफ करने पर प्रशांत किशोर पर भड़की BJP, कहा- उन्हें प्रोफेशन ज्यादा प्यारा है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले प्रशांत किशोर ट्वीट कर कहा है कि मैं सीएए और एनआरसी को औपचारिक और स्पष्ट अस्वीकृत करने के लिए सभी की तरह कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं.

नई दिल्ली: जनता दल (यूनाइटेड) के उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले प्रशांत किशोर ने कांग्रेस की तारीफ कर एक बार फिर बीजेपी की दुखती रग पर उंगली रख दी है. प्रशांत ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व की तारीफ की है. बीजेपी को प्रशांत का यह रवैया रास नहीं आया है.

बीजेपी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा, "प्रशांत कई राजनीतिक पार्टियों के लिए सर्वे का काम करते हैं. उनके लिए उनका प्रोफेशन ज्यादा प्यारा है, न कि पार्टी की विचारधारा. ऐसे में प्रशांत को ज्यादा तवज्जो नहीं दिया जाना चाहिए."

प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया कि वह कांग्रेस नेतृत्व को सीएए और एनआरसी का विरोध करने के लिए धन्यवाद देते हैं. खासकर विशेष पहल के लिए प्रियंका गांधी को विशेष धन्यवाद देते हैं. ट्वीट में उन्होंने बिहार के लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य में सीएए और एनआरसी लागू नहीं किए जाएंगे.

प्रशांत किशोर का बयान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक जेडीयू के रुख से मेल नहीं खाता है. जेडीयू ने संसद में सीएए का समर्थन किया था. पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी पार्टी सीएए के खिलाफ नहीं, एनआरसी के खिलाफ है. फिर भी जेडीयू उपाध्यक्ष के नाते प्रशांत किशोर का यह बयान मायने रखता है.

प्रशांत का बयान इस कारण भी खास माना जा रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 16 जनवरी को नागरिकता कानून पर अभियान चलाने खुद बिहार जाने वाले हैं. इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता बिहार में सीएए और एनआरसी के पक्ष में सभाएं कर रहे हैं.

कोलकाता में पीएम मोदी के भाषण के दौरान जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशान्त किशोर ने सीएए को लेकर किया ये ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास

Embed widget