एक्सप्लोरर

‘भ्रष्टाचार के समर्थन में उतरी कांग्रेस, जमानत पर बाहर हैं राहुल’, ED की पूछताछ के बीच स्मृति ईरानी का बड़ा हमला

National Herald Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में उतरे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर स्मृति ईरानी ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि, गांधी खानदान की संपत्ति बचाने का प्रयास कर रहे हैं.

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी दफ्तर में पूछताछ हो रही है. इसको लेकर एक तरफ जहां कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर उतरकर मार्च किया तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, "जो जेल से बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है." 

स्मृति ईरानी ने कहा कि, एक इंवेस्टिगेशन एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस शासित राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित कर दिल्ली बुलाया गया है. ये लोग खुलेआम एजेंसी पर दबाव डाल रहे हैं. क्या ये है कांग्रेस पार्टी की नीति? स्मृति इरानी ने मामले पर गहराई से बात करते हुए कहा कि, 1930 के दशक में एसोसिएट जनरल लिमिटेड (एजेएल) नाम से एक कंपनी गठित होती है जिसका काम है अखबार का प्रकाशन. उस वक्त इसके शेयर होल्डर 5 हजार थे. जिस अखबार के प्रकाशन के लिए स्वतंत्रता सेनानी शेयर हॉलडर सुनिश्चित किए गए उसकी शेयर होल्डिंग एक परिवार को दी गई ताकि वो अखबार का प्रकाशन नहीं करें बल्कि रीयल स्टेट्स का बिजनेस करें.

90 करोड़ को लोन को माफ कर दिया जाता है- स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि, साल 2008 में इस कंपनी ने अपने ऊपर 90 करोड़ का कर्जा चढ़ा लिया था और फैसला किया कि अब ये कंपनी प्रोपर्टी के बिजनेस में उतरेगी. साल 2010 में, 5 लाख रुपये से यंग इंडिया नाम की कंपनी बनाई गई जिसमें राहुल गांधी डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए. 75 प्रतिशत मात्र उनकी हिस्सेदारी थी बाकि, उनकी माता जी सोनिया गांधी समेत अन्य कुछ लोगों के पास थे. इसके बाद एजेएल के 9 करोड़ शेयर यंग इंडिया को दिए जाते हैं. 9 करोड़ के शेयर के साथ यंग इंडिया को इस कंपनी के 99 प्रतिशत शेयर हासिल होते हैं. कांग्रेस पार्टी, कंपनी को एजेएल को 90 करोड़ को लोन देती है जो बाद में उसे माफ कर देती है.

कांग्रेस का समर्थन करने वालों से मेरा सवाल... - स्मृति ईरानी

स्मृति ने आगे कहा कि आज मेरा सवाल है उन लोगों से जिन्होंने कांग्रेस का समर्थन किया, कांग्रेस पार्टी के लिए डोनेशन दिया ताकि लोकतांत्रिक गतिविधियों में वो हिस्सा ले सके. क्या ऐसे डोनर्स की ये मंशा थी कि उनका पैसा कांग्रेस पार्टी उस कंपनी को समर्पित कर दें जिसका मालिकाना हक गांधी खानदान हो. साल 2016 में यंग इंडिया ने इस बात को स्वीकारा कि 6 साल के अवधि में चैरिटी के लिए कोई काम नहीं किया.

गांधी खानदान की 2000 करोड़ की संपत्ति को बचाने का प्रयास- स्मृति ईरानी

उन्होंने कहा कि, इन लोगों से एक सवाल और करना चाहती हूं, आपको अगर राहुल गांधी मिले तो उनसे पूछिएगा कि उनका संबंध डेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड के साथ क्या है? उन्होंने कहा कि आज जो कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के कहने पर कर रहे हैं ये लोकतंत्र को बचाने का प्रयास नहीं है. ये गांधी खानदान की 2000 करोड़ की संपत्ति को बचाने का प्रयास है. 

यह भी पढ़ें.

National Herald Case: राहुल गांधी से तीन चरणों में हो सकती है पूछताछ, संबित पात्रा बोले-5 हजार करोड़ का हुआ गबन, भ्रष्टाचार का जश्न मना रही कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगा हुआ चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगा हुआ चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget