एक्सप्लोरर

BJP ने राजस्थान में दूसरे राज्यों के 44 नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी, रमेश बिधूड़ी को मिला ये जिला

Rajasthan Election: बीजेपी मे राजस्थान विधानसभा चुनाव में गुर्जर वोटरों को अपनी ओर खींचने के लिए रमेश बिधूड़ी को टोंक जिले की जिम्मेदारी सौंपी है.

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कमर कस ली है. राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने रणनीति के तहत बुधवार (27 सितंबर) को दूसरे राज्यों के 44 नेताओं को राज्य के अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी है. इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम रमेश बिधूड़ी का है, जिन्होंने हाल ही में संसद के भीतर बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. जिसे लेकर बीजेपी ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था.

जयपुर स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में बुधवार को हुई कोऑर्डिनेशन बैठक में कुल 26 नेता शामिल हुए, जबकि बाकी नेता भी जल्द ही प्रदेश में पहुंचेंगे. बैठक में शामिल हुए सभी नेताओं को विधानसभा के आधार पर काम सौंपा गया. दिल्ली सांसद प्रवेश वर्मा को जोधपुर देहात, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को सीकर, केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को जयपुर शहर, हरियाणा विधायक महिपाल ढांडा को हनुमानगढ़, हरियाणा प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी को चुरू, यूपी से बीजेपी नेता जुगलकिशोर को जयपुर देहात उत्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

रमेश बिधूड़ी को टोंक की जिम्मेदारी
इन सबके अलावा लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे अपने लोकसभा सांसद रमेश बिधूड़ी को बीजेपी ने राजस्थान के टोंक जिले में चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है. दरअसल, जिले में बड़ी संख्या में गुर्जर समुदाय के लोग रहते हैं. यहां चार विधानसभा सीटें हैं. इसमें से एक सीट कांग्रेस नेता सचिन पायलट के पास है.

सचिन पायलट खुद भी गुर्जर समुदाय से आते हैं. उन्होंने 2018 में टोंक विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी. बीजेपी का मानना ​​है कि बिधूड़ी गुर्जर वोटों को स्विंग करने में मदद कर सकते हैं, क्योंकि वह भी उसी जाति से हैं. गुर्जर समुदाय के अलावा यहां मीणा और मुसलमानों की भी बड़ी आबादी है.

नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी
वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह को जयपुर देहात दक्षिण, जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कविन्द्र गुप्ता को दौसा, हरियाणा के बीजेपी नेता अरविंद यादव को अजमेर देहात, यूपी में बीजेपी नेता अरुण असीम को कोटा देहात और उत्तराखंड में प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को बारां की जिम्मेदारी दी गई है.

रमेश बिधूड़ी ने की पोस्ट
इस बीच बिधूड़ी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "जयपुर स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई समन्वय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी नेताओं को संगठनात्मक कार्यों और चुनाव की तैयारियों के साथ सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों सहित आगामी कार्यकर्ताओं के प्रवास योजनाओं की जानकारी दी."

गौरतलब है कि दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद को पिछले सप्ताह लोकसभा में दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के बाद पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की यूट्यूबर्स से अपील, 'जब मैं क्रिएटिव कम्यूनिटी के बीच हूं तो, हम सब साथ मिलकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget