एक्सप्लोरर

Tripura Election: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने महेंद्र सिंह को बनाया प्रभारी, समीर उरांव होंगे सह-प्रभारी

Tripura News: बीजेपी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह को प्रभारी नियुक्त किया है. अगले साल मार्च तक त्रिपुरा में चुनाव होने हैं.

Tripura Assembly Election: त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी (BJP) ने बड़ा बदलाव किया है. बीजेपी ने रविवार (16 अक्टूबर) को डॉ. महेंद्र सिंह (Mahendra Singh) को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है. बीजेपी की ओर से कहा गया कि त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह को चुनाव प्रभारी और राज्यसभा सांसद समीर उरांव (Samir Oraon) को सह-प्रभारी नियुक्त किया है.

अगले साल मार्च तक त्रिपुरा विधानसभा के चुनाव होने हैं. उससे पहले ही राज्य में सियासत तेज हो गई है. एक तरफ जहां बीजेपी ने नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं वहीं बीते दिन ही बीजेपी-आईपीएफटी सरकार के एक विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. 

गठबंधन सरकार के विधायक ने दिया था इस्तीफा

राइमा घाटी निर्वाचन क्षेत्र के आईपीएफटी विधायक धनंजय त्रिपुरा ने स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंपकर प्रद्योत किशोर देबबर्मन की पार्टी टीआईपीआरए मोथा में शामिल होने का एलान किया था. वह पिछले एक साल में पार्टी छोड़ने वाले आईपीएफटी के दूसरे विधायक हैं. एक साल पहले आईपीएफटी विधायक बृषकेतु देबबर्मा भी पार्टी छोड़कर टीआईपीआरए मोथा में शामिल हो गए थे. 

क्या है त्रिपुरा विधानसभा की स्थिति?

2018 के विधानसभा चुनावों में राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 36 सीटें हासिल की थीं जबकि आईपीएफटी (IPFT) ने आठ सीटें जीती थीं. धनंजय त्रिपुरा के इस्तीफे के साथ आईपीएफटी विधायकों की संख्या घटकर छह हो गई. कुछ दिन पहले ही बीजेपी (BJP) विधायक बरबा मोहन त्रिपुरा ने भी विधानसभा से इस्तीफा देकर मोथा (TIPRA Motha) का दामन थाम लिया था. जिसके बाद बीजेपी विधायकों की संख्या 35 हो गई. बीजेपी-आईपीएफटी सरकार के पास इस समय 41 विधायक हैं.

ये भी पढ़ें- 

Tripura: त्रिपुरा में बीजेपी गठबंधन सरकार को झटका, एक और विधायक ने इस्तीफा देकर विरोधी पार्टी का दामन थामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget