एक्सप्लोरर

BJP MLC Candidate: बिहार-यूपी के लिए बीजेपी ने जारी की विधान परिषद उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किस किसका नाम

BJP MLC Candidate: बीजेपी ने बिहार की तीन सीटों और उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. बिहार में 11 सीटों पर और यूपी में एमएलसी की 13 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं.

UP Bihar BJP MLC Candidate: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार (9 मार्च) को बिहार और उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की. बिहार में विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, जिसमें बीजेपी ने फिलहाल 3 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है. उत्तर प्रदेश में 13 एमएलसी सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, जिसमें से बीजेपी ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. झारखंड से बीजेपी राज्य सभा चुनाव के लिए डॉ. प्रदीप वर्मा के नाम का ऐलान किया हैं.

यूपी-बिहार से इन नामों पर लगी मुहर

बिहार से बीजेपी ने एमएलसी चुनाव 2024 के लिए मंगल पांडेय, डॉ. लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को उम्मीदवार बनाया है. उत्तर प्रदेश से बीजेपी ने विजय बहादुर पाठक, महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

बिहार बीजेपी में मंगल पांडेय का कद बड़ा माना जाता है. वे बिहार बीजेपी के अध्यक्ष, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण पद पर काबिज रह चुके हैं. उत्तर प्रदेश से बीजेपी उम्मीदवार अशोक कटारिया बिजनौर के रहने वाले हैं. वह गुर्जर समाज के बड़े नेता हैं. वह फिलहाल यूपी विधान परिषद के समदस्य भी हैं. अशोक कटारिया यूपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने मार्च 2022 तक राज्य सरकार में स्वतंत्र प्रभार के साथ परिवहन मंत्री और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री रह चुके हैं. 

पूर्व मंत्री रह चुके हैं उम्मीदवार

यूपी से बीजेपी उम्मीदवार महेंद्र सिंह साल 2012 से विधान परिषद के सदस्य हैं. योगी की पिछली सरकार में वह जल शक्ति मंत्री रह चुके हैं. वह यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं. बीजेपी उम्मीदवार अशोक कटारिया और मोहित बेनीवाल को पश्चिम यूपी का दिग्गज नेता कहा जाता है.

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिस्ट जारी होने के बाद एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, "भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले आगामी विधान परिषद् के चुनाव हेतु उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है. सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं."

ये भी पढ़ें: भारत में पेपर लीक की पूरी कहानी: यूपी-बिहार से शुरुआत; 4 प्वाइंट्स में समझिए कैसे काम करता है पूरा गिरोह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: विपक्ष ने राज्यसभा से किया वॉकआउट, नड्डा बोले- इन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं
Live: विपक्ष ने राज्यसभा से किया वॉकआउट, नड्डा बोले- इन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन

Embed widget