एक्सप्लोरर

उमा भारती, राम माधव, अनिल जैन, मुरलीधर राव समेत कई दिग्गजों को BJP की नई टीम में नहीं मिली जगह

कभी मुखर हिंदुत्व वक्ता रहीं उमा भारती लंबे समय से राजनीतिक रूप से सुर्खियों से गायब हैं और टीम से उनकी विदाई को आश्चर्य के रूप में देखा जा रहा है.

नई दिल्ली: बीजेपी की नई टीम में कुल 70 नेताओं को जगह मिली है, जिनमें 37 नए चेहरे शामिल हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टीम में युवा चेहरों पर दांव खेला है. चुनावी राज्यों के नेताओं को पार्टी ने संगठन में रखने पर खास फोकस किया है. पार्टी में व्यापक बदलाव करते हुए लगभग सभी पुराने अध्यक्षों को हटाकर नए चेहरों को अवसर दिया है.

उपाध्यक्ष के पद पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को छोड़कर लगभग सभी पुराने चेहरों को हटा दिया है और नए चेहरों को नियुक्त किया है. पूर्व मंत्री उमा भारती की उपाध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी गई है. उमा के अलावा विनय सहस्रबुद्धे, प्रभात झा, ओम माथुर, श्याम जाजू, अविनाश राय खन्ना और रेणू देवी जैसे दिग्गजों को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया.

राम माधव, पी मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन की महासचिव पद से छुट्टी कर दी गई. हिंदुत्व विचारधारा को बहुत ही प्रभावी ढंग से पेश करने वाले युवा नेता तेजस्वी सूर्या को युवा शाखा का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि पश्चिम बंगाल के मुकुल रॉय और महाराष्ट्र के विनोद तावड़े, पंकजा मुंडे को नई टीम में जगह दी गयी है.

क्यों नहीं मिली जगह कभी मुखर हिंदुत्व वक्ता रहीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में उनके मंत्रिमंडल की सदस्य उमा भारती लंबे समय से राजनीतिक रूप से सुर्खियों से गायब हैं और टीम से उनकी विदाई को आश्चर्य के रूप में देखा जा रहा है. माधव को बीजेपी में जब लाया गया था तब वह उसके मातृसंगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में थे. उन्होंने जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर क्षेत्र क्षेत्रों में राजनीतिक विषय पर अहम योगदान दिया.

माधव की तरह राव भी आरएसएस से जुड़े रहे हैं और अब यह देखना है कि संगठन उन्हें क्या कोई अन्य जिम्मेदारी देता है या नहीं. माधव ने ट्वीट किया, "बीजेपी के नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों को बधाई. मुझे महासचिव के तौर पर सेवा का मौका देने के लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभारी हूं." राव ने भी नयी टीम को बधाई दी है.

सचिव पद से इन नेताओं की छुट्टी सचिवों की पूरी टीम में भी व्यापक बदलाव किया है. हसन राजा, रमन डेका, सुधा यादव, आर पी सिंह, ज्योति धुर्वे, रजनीश कुमार, महेश गिरी, राहुल सिन्हा और तीरथ सिंह रावत की छुट्टी हो गई है. त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सुनील देवधर और सत्या कुमार ही सचिव पद पर अपनी जगह बचाए रखने में कामयाब हुए हैं.

नए सचिवों में विनोद तावड़े,विनोद सोनकर, विश्वेश्वर टूडू, अरविंद मेनन, हरीश द्विवेदी, पंकजा मुंडे, ओमप्रकाश ध्रुवे, अनुपम हाजरा, नरेंद्र सिंह, विजया रहाटकर और अल्का गुर्जर शामिल हैं.

प्रवक्ताओं की लिस्ट से मीनाक्षी लेखी बाहर प्रवक्ताओं की लिस्ट का विस्तार करते हुए 23 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. अनिल बलूनी को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है. साथ ही वी पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख के पद पर भी बने रहेंगे. प्रवक्ताओं की सूची से मीनाक्षी लेखी को बाहर कर दिया गया है. नए प्रवक्ताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, सांसदों में अपराजिता सारंगी, हिना गावित, राजू बिष्ट और राजीव चंद्रशेखर शामिल हैं.

पहले से प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी निभा रहे सैयद शाहनवाज हुसैन, सुधांशु त्रिवेदी, संबित पात्रा, राजीव प्रताप रूडी, नलिन कोहली, टॉम वडक्कन और गोपाल कृष्ण अग्रवाल को बरकरार रखा गया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ और नेता अपने खराब प्रदर्शन के कारण टीम में जगह नहीं हासिल कर पाए. पार्टी संभवत: उनमें से कुछ अन्य की भूमिकाओं पर विचार कर रही हो और उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल पर जगह मिले.

ये भी पढ़ें

BJP की नई सेना का ऐलान- 12 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 13 सचिव और 23 प्रवक्ता, देखें पूरी लिस्ट

अकाली दल ने NDA छोड़ने का एलान किया, कृषि बिल के विरोध में पार्टी ने लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा केस में CBI जांच का वर्चुअल एंगल, घर का डिजिटल मॉडल हो रहा तैयार, जुड़ेंगी कड़ी दर कड़ी
ट्विशा शर्मा केस में CBI जांच का वर्चुअल एंगल, घर का डिजिटल मॉडल हो रहा तैयार, जुड़ेंगी कड़ी दर कड़ी
TMC सांसद सौगत रॉय का परगना 24 में विरोध, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंके अंडे, लगाए चोर-चोर के नारे
TMC सांसद सौगत रॉय का परगना 24 में विरोध, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर फेंके अंडे, लगाए चोर-चोर के नारे
उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, देहरादून में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक शुरू
उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, देहरादून में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक शुरू
BJP की राष्ट्रीय टीम और केंद्रीय मंत्रिमंडल में होगा विस्तार? अटकलों और चर्चाओं से सियासी गलियारों में गर्मी तेज
BJP की राष्ट्रीय टीम और केंद्रीय मंत्रिमंडल में होगा विस्तार? अटकलों से सियासी गर्मी तेज

वीडियोज

NEET Paper | Janhit with Chitra Tripathi: आर्मी करेगी अब NEET पेपर की रक्षा | Dharmendra Pradhan
Assam Accident News: हाइवे पर गलत चाल...बन गई काल! | Himanta Biswa Sarma | Highway Accident
Sandeep Chaudhary | Iran Us War: ट्रंप की सनक करेगा अर्थव्यवस्था बर्बाद? | Donald Trump | Inflation
Bakrid Clash | Maharashtra: ईद की नमाज के बीच गूंजी हनुमान चालीसा!
Mahadangal: 40 लाख बच्चों का भविष्य..सरकार कितनी गंभीर? | NEET Paper | CBSE | Dharmendra Pradhan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
Exclusive: 'नीट परीक्षा में एयर फोर्स की मदद, माफियाओं पर एक्शन और सीबीएसई OSM... एबीपी न्यूज़ से क्या-क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान
Exclusive: 'नीट एग्जाम में एयर फोर्स, माफियाओं पर एक्शन और CBSE ... क्या बोले धर्मेन्द्र प्रधान?
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget