एक्सप्लोरर

BJP और RSS निरंकुश शासन थोपने की कोशिश कर रहे हैं: चिदंबरम

पी चिदंबरम ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस का मुख्य लक्ष्य संघीय ढांचे(फेडरल सिस्टम) को नष्ट करना और हिंदू राष्ट्र का निर्माण करना है.

मंगलुरु: वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बीजेपी और आरएसएस पर देश में निरंकुश शासन थोपने का आरोप लगाया है. चिदंबरम ने कहा कि इन लोगों का मुख्य लक्ष्य संघीय ढांचे(फेडरल सिस्टम) को नष्ट करना और हिंदू राष्ट्र का निर्माण करना है.

पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार एक इतिहास, एक भाषा और एक जीवन शैली थोपना चाहती है जो कि भारतीय संस्कृति और देश का प्रतीक विविधता में एकता के लिए खतरनाक है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में पिछला बीजेपी शासन राज्य के इतिहास में सबसे खराब शासन था.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अपने कार्यकाल में बीजेपी ने तीन बार मुख्यमंत्री बदला. उनके पास शेखी बघारने के लिए कोई उपलब्धि तो है नहीं, इसलिए वे अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर हमला कर रहे हैं. मेरा सवाल है कि वे अपनी उपलब्धियों के आधार पर चुनाव प्रचार क्यों नहीं कर रहे हैं.’’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘बीजेपी कर्नाटक के रास्ते दक्षिण भारत में कदम रखने का प्रयास कर रही है और हमें उसे रोकना चाहिए. यह दक्षिण भारत की विविधता के लिए खतरनाक संकेत है.’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें पद की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए. फील्ड मार्शल करियप्पा और जनरल थिमय्या के बारे में उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान जो बयान दिया, वह गलत है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के अंतर्गत लाया जाना चाहिए. मोदी सरकार ऐसा इसलिए नहीं कर रही है क्योंकि वह लोगों को लूटना चाहती है. उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने कहा है कि लोग ईंधन के दाम बढ़ने से घबरा रहे हैं, इसलिए उन्होंने कुछ समय के लिए दाम में वृद्धि पर रोक लगा दी है.

इस पर चिदंबरम ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि वह यह क्यों नहीं कह रहे हैं कि मोदी ने मुझे कर्नाटक चुनाव के लिए पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में रोजाना बढ़ोत्तरी रोकने का आदेश दिया है.’’उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में कर्नाटक का जीडीपी 6,43,292 करोड़ रुपये से आठ फीसद बढ़कर 9,49,111 करोड़ हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
Explained: भगवंत मान और केंद्र सरकार का विवाद, क्या CM को विदेश जाने के लिए चाहिए MEA की परमिशन?
Explained: भगवंत मान और केंद्र सरकार का विवाद, क्या CM को विदेश जाने के लिए चाहिए MEA की परमिशन?
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget