एक्सप्लोरर

Punjab में आधी से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP, पर कौन होगा गठबंधन से CM का चेहरा? जानें

Punjab Election 2022: अमित शाह के आवास पर हुई बैठक के बाद बीजेपी के पंजाब प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने तीनों दलों के साथ मिल कर विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक रूप से घोषणा की

Punjab Election: पंजाब (Punjab) में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) और सुखदेव सिंह ढींढसा (Sukhdev Singh Dhindsa) के शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ अपने गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा वरिष्ठ साझेदार की भूमिका निभाने की संभावना है. साथ ही, चुनाव से पहले गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा पेश करने की संभावना नहीं है. सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री ढींढसा ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की.

शाह के आवास पर हुई बैठक के बाद बीजेपी के पंजाब प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने तीनों दलों के साथ मिल कर विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक रूप से घोषणा की और कहा कि एक साझा चुनाव घोषणापत्र जारी किया जाएगा. शेखावत ने बैठक के बाद कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा ने यहां एक बैठक की और यह फैसला किया गया कि बीजेपी, सिंह की पार्टी और ढींढसा की पार्टी पंजाब में मिलकर विधानसभा चुनाव लडेंगी.’’

पंजाब में बीजेपी के चुनाव प्रभारी शेखावत ने कहा कि सीट के बंटवारे संबंधी समझौते को अंतिम रूप देने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें हर दल के दो नेता शामिल होंगे. गठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा के बारे में पूछे जाने पर, शेखावत ने कहा कि गठबंधन चुनाव सामूहिक नेतृत्व के तहत लड़ेगा. उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी आमतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ती है.’’ उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा प्रायोजित नहीं करेगी.

सीएम चेहरे पर बीजेपी का बयान

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ बीजेपी के पिछले गठबंधन के आधार पर सीट बंटवारा समझौता आधारित नहीं होगा. शेखावत ने कहा, ‘‘बीजेपी एक राष्ट्रीय पार्टी है जिसने दो लोकसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की है और देश भर में अपना आधार विस्तारित किया है इसलिए पंजाब में गठबंधन राज्य में अकाली दल के साथ पिछले गठबंधन के सीट बंटवारा समझौता पर आधारित नहीं होगा.’’

मंत्री ने कहा कि दृष्टिकोण पत्र में पंजाब और सिखों के सभी लंबित मुद्दों पर जोर दिया जाएगा. पार्टी सूत्रों ने बताया कि बीजेपी राज्य में गठबंधन के वरिष्ठ साझेदार की भूमिका निभाएगी और 117 में आधी से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. बीजेपी सूत्रों ने बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में पंचकोणीय मुकाबला होने का अनुमान है, क्योंकि कांग्रेस, शिअद और आम आदमी पार्टी के अलावा विभिन्न किसान संगठन भी चुनावी मैदान में उतर सकते हैं.

अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने और कांग्रेस छोड़ने के कुछ दिन बाद अपने अलग दल ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ का गठन किया. इससे पहले, बीजेपी के सबसे पुराने सहयोगी दलों में शामिल शिअद तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग हो गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget