एक्सप्लोरर

BJD MLA: अपनी ही शादी में नहीं पहुंचने वाले बीजेडी विधायक पर मंगेतर ने किया केस, अब बोले- शादी करने को हूं तैयार

Bijoy Shankar Das: अपनी गर्लफ्रेंड से शादी का वादा करने बाद नहीं पहुंचने पर लड़की ने बीजेडी विधायक बिजय शंकर दास पर केस दर्ज कर दिया. इसके बाद वो कहने लगे कि अब वो शादी करने के लिए तैयार हैं.

BJD MLA Marriage: अपनी ही शादी में नहीं पहुंचने वाले बीजेडी विधायक (BJD MLA) बिजय शंकर दास (Bijoy Shankar Das) ने रविवार को कहा कि वह अपनी मंगेतर (Fiancée) से अगले 60 दिन में शादी करने को तैयार हैं. विधायक की मंगेतर (MLA Fiancee) ने शादी के लिये नहीं पहुंचने पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी (Fraud Case) का मामला दर्ज कराया था. महिला ने ये भी दावा किया था कि विधायक के परिवार (MLA Family) के सदस्य उन्हें शादी करने (Get Married) से मना कर रहे हैं और उसपर भी शादी नहीं करने का दबाव बनाया और उसे धमकी दी थी.

दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420 (धोखाधड़ी), 195ए (झूठा साक्ष्य देने के लिए व्यक्ति को धमकी देना) और 120बी (आपराधिक साजिश के लिए सजा) में मामला दर्ज किया गया है. इन लोगों ने अपनी शादी के पंजीकरण के लिए 17 मई, 2022 को आवेदन दिया था. महिला अपने परिजनों के साथ विवाह पंजीकरण कार्यालय पहुंची थी, लेकिन विधायक वहां नहीं पहुंचे.

अगले 60 दिनों में शादी को तैयार विधायक  

इसके बाद बिजय शंकर दास ने पत्रकारों से कहा कि हां, मैं उससे अगले 60 दिनों में शादी करने को तैयार हूं. शादी के पंजीकरण के लिए आवेदन दिए हुए एक महीने का वक्त हो गया है. मेरे पास अब भी 60 दिनों का समय है. मेरी मां बीमार हैं और इस दौरान मुझसे जो भी बन पड़ेगा, मैं करूंगा. धोखाधड़ी के आरोप से इंकार करते हुए दास ने कहा कि मैंने शादी से कभी इनकार नहीं किया. वास्तव में, मैंने मीडिया और जनता के सामने इसकी घोषणा की है ऐसे में धोखा देने का सवाल ही पैदा नहीं होता.

तीन साल पुराने रिश्ते में किया शादी का वादा

महिला (MLA Girlfriend) ने दावा किया कि दास (Bijoy Shankar Das) और वह पिछले तीन साल से संबंध (Three Year Relation) में हैं और विधायक ने उससे शादी (Marriage) करने का वादा किया है. विधायक परिवार (MLA Family) के करीबी सूत्रों का कहना है कि बीजेडी (BJD) के दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री बिष्णु चरण दास (Vishnu Charan Das) का बेटा बिजय शंकर दास कुछ समय से महिला के साथ संबंध (Relationship With Lady) में था.

ये भी पढ़ें: BJD MP: 'पुरी हेरिटेज कॉरिडोर का काम कोई नहीं रोक सकता... भगवान चाहते हैं जल्द पूरी हो परियोजना', बीजेडी सांसद ने विपक्ष को घेरा

ये भी पढ़ें: ओडिशा: BJD की सुलोचना दास बनीं भुवनेश्वर नगर निगम की पहली महिला मेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget