एक्सप्लोरर

बीजेडी ने किया एलानः कांग्रेस के भारत बंद का न तो समर्थन करेंगे, न ही विरोध

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर बीते गुरुवार को कांग्रेस ने इस बंद का आह्वान किया था और इसे 'फ्यूल लूट' का नाम देते हुए भारत बंद में विपक्षी पार्टियों का साथ मांगा था.

नई दिल्लीः कांग्रेस ने 10 सितंबर यानी सोमवार को भारत बंद का एलान किया है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर बीते गुरुवार को कांग्रेस ने इस बंद का आह्वान किया था और इसे 'फ्यूल लूट' का नाम देते हुए भारत बंद में विपक्षी पार्टियों का साथ मांगा था. कल ही इस भारत बंद के लिए राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी समर्थन देने का एलान किया था. हालांकि आज बीजू जनता दल ने कहा है कि वो न तो इस भारत बंद का समर्थन करेगी और न ही विरोध करेगी. बीजेडी के प्रवक्ता सष्मित पात्रा ने कहा कि ये पहली बार नहीं है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा इजाफा हुआ है. उनकी पार्टी हमेशा से पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों के खिलाफ लड़ती रही है. पिछले 4 सालों में बीजेडी कई बार सड़कों पर उतरी है और ईंधन कीमतों के बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर चुकी है. बीजेडी ने हमेशा ओडिशा के लोगों के लिए उसने आवाज उठाई है. साढ़े चार सालों में देखा जाए तो केंद्र सरकार द्वारा डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 350 फीसदी की बढ़त की जा चुकी है और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 115 फीसदी तक बढ़ाई जा चुकी है. जहां तक विरोध का सवाल है तो पिछले 3 दिनों से ओडिशा के पेट्रोल पंप पर बीजू जनता दल का विरोध प्रदर्शन चल रहा है और हम आगे भी ऐसा जारी रख सकते हैं. कांग्रेस पार्टी पिछले 4 सालों से सो क्यों रही थी और उसे लोगों को हो रही दिक्कतों का पहले ध्यान क्यों नहीं आया? अब पार्टी क्यों जागी है और इसके पीछे कोई सच है या राजनीति इसका फैसला ओडिशा की जनता करेगी. ओडिशा की जनता जानती है कि केवल बीजेडी ही उनके हक के लिए हमेशा आवाज़ उठाती रही है और और उनके अधिकारों के लिए लड़ती रही है. सष्मित पात्रा ने कहा कि अब चूंकि बंद का एलान हो चुका है तो बीजेडी राज्य के बच्चों का ख्याल रखते हुए स्कूल बंद रखेगी जिससे राजनीतिक पार्टियों के बंद का असर उन पर ना पड़े. लिहाजा कल ओडिशा के सभी स्कूल बंद रहेंगे. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के भारत बंद को कई छोटी बड़ी पार्टियों का समर्थन मिल चुका है जिनमें आरजेडी, डीएमके, एनसीपी, एसपी, एमएनएस जैसी पार्टियां शामिल हैं. 10 सितंबर को कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन करेगी राज ठाकरे की पार्टी मनसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के बहनोई सलीम फ्रूट पर ED का एक्शन, बिल्डिंग कुर्क
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के बहनोई सलीम फ्रूट पर ED का एक्शन, बिल्डिंग कुर्क
'भारत को ज्यादा...', अमेरिकी चुनाव रिजल्ट पर खुलकर बोले शशि थरूर
'भारत को ज्यादा...', अमेरिकी चुनाव रिजल्ट पर खुलकर बोले शशि थरूर
Explained: मेडिकल उपकरणों से जुड़ी गड़बड़ियों में भारी उछाल, 2025 में 2176 गंभीर घटनाएं दर्ज, निगरानी तंत्र पर उठे सवाल
Explained: मेडिकल उपकरणों से जुड़ी गड़बड़ियों में भारी उछाल, 2025 में 2176 गंभीर घटनाएं दर्ज, निगरानी तंत्र पर उठे सवाल
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
WhatsApp AI Image Expansion : WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
Embed widget