एक्सप्लोरर

Bird Flu: केरल में बर्ड फ्लू का प्रकोप, तमिलनाडु में 12 बॉर्डर चेक पोस्ट पर बढ़ाई गई चौकसी

Kerala Bird Flu Case: जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने आगे बताया कि इन नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) की पुष्टि हुई. इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक की गई.

H5N1 Bird Flu: केरल के अलाप्पुझा में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने 12 बॉर्डर चेक पोस्ट पर चौबीसों घंटे की निगरानी बढ़ा दी है. इन सीमा चौकियों में अनाइकट्टी, वालयार, वेलांदावाज़म, मेलबावी, मुल्ली, मीनाक्षीपुरम, गोपालपुरम, सेम्मनमपथी, वीरप्पागौंडनपुदुर, नादुप्पुनि, ज़मीन कलियापुरम और वडक्कडु शामिल हैं.

दि हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, इन सभी चेक पोस्ट पर एक पशु चिकित्सक और चार अन्य कर्मचारियों के रखा गया है. पोल्ट्री मीट, अंडे और बत्तख ले जाने वाले वाहनों को रोकने और वापस करने के निर्देश जारी किए गए हैं और केरल से राज्य में प्रवेश करने वाले अन्य वाहनों को फ्यूमिगेट और कीटाणुरहित करने के लिए कदम उठाए गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि पोल्ट्री फार्मों से 432 नमूने उठाए गए हैं और उनकी जांच की गई, उनमें बर्ड फ्लू का कोई निशान नहीं है.

पालतू बत्तखों में पाया गया बर्ड फ्लू

बीते गुरुवार को अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा था कि एडथवा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर एक और चेरुथना ग्राम पंचायत के वार्ड नबर 3 में पालतू बत्तखों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई. बत्तखों में बीमारी के लक्षण मिलने के बाद भोपाल की एक प्रयोगशाला में इन नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसके बाद उनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई.

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने आगे बताया कि इन नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) की पुष्टि हुई. इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक की गई. बैठक में प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे में घरेलू पक्षियों को मारने और सुरक्षित तरीके से उनका निपटान करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया.  

‘बीमारी के इंसानों में फैलने की संभावना कम’

अधिकारी ने ये भी कहा कि त्वरित कार्रवाई के लिए फोर्स का गठन कर दिया गया है और पशु कल्याण विभाग की ओर से संबंधित तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस बीमारी के इंसानों में फैलने की संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें: H5N1 Bird Flu: कोरोनावायरस से भी ज्यादा घातक है H5N1 वायरस, महामारी की एक्सपर्ट्स दी चेतावनी, बोले- 52 फीसदी है फैटेलिटी रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget