एक्सप्लोरर

Birbhum Violence: 'बंगाल में मानव नहीं दानव राज है, मुख्यमंत्री पिकनिक मनाने आई थींं,' बीरभूम हिंसा पर बोले अधीर रंजन

Bengal News: मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए अधीर रंजन ने कहा, बंगाल की सीएम यहां पिकनिक मनाने आई थीं. वह हेलिकॉप्टर से आईं, मीटिंग की, खाना खाया और चली गईं. उन्हें स्थानीय लोगों की बात सुननी चाहिए थी. 

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट के बोगतुई गांव में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत आठ लोगों को जिंदा जलाने के मामले में राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को बोगतुई गांव में जाने से रोक दिया गया. उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है.  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को खत लिखकर राज्य में धारा 355 लगाने के साथ-साथ अधीर रंजन ने कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की है. 

मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए अधीर रंजन ने कहा, बंगाल की सीएम यहां पिकनिक मनाने आई थीं. वह हेलिकॉप्टर से आईं, मीटिंग की, खाना खाया और चली गईं. उन्हें स्थानीय लोगों की बात सुननी चाहिए थी. 

बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष ने आगे कहा, यह मध्ययुगीन बर्बरता का जीता जागता उदाहरण है. यहां 'मानव राज' नहीं 'दानव राज' है. मुख्यमंत्री ने राज्य को बर्बाद कर दिया है. पुलिस और टीएमसी की मिलीभगत से राज्य को लूटा जा रहा है. कोई अन्य राज्य बंगाल जैसी स्थिति का सामना नहीं कर रहा है. 

रामपुरहाट के बोगतुई गांव में मंगलवार को तड़के करीब एक दर्जन मकानों में आग लगने से दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी. यह घटना सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पंचायत स्तर के एक नेता की कथित हत्या के कुछ घंटों के भीतर हुई थी.

तृणमूल कांग्रेस के नेता की हत्या के बाद रामपुरहाट शहर के बाहरी इलाके में स्थित बोगतुई गांव में कथित तौर पर करीब एक दर्जन मकानों में आग लगा दी गई थी. ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने अपने नेता की हत्या के प्रतिशोध में मकानों में आग लगा दी. इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 

NHRC की टीम भी करेगी जांच

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस अरुण मिश्रा ने स्वत:  संज्ञान लिया है. एनएचआरसी अधिकारियों ने बताया कि वहां मानवाधिकार आयोग की टीम जांच करेगी. रामपुरहाट अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि शवों का पोस्टमॉर्टम और अन्य जांच करने वाले फॉरेंसिक विशेषज्ञों के प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार पीड़ितों को पहले बुरी तरह पीटा गया और फिर जिंदा जला दिया गया.

मृतकों के परिजनों से मिलीं ममता

गुरुवार दोपहर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों से जाकर मिलीं. उन्होंने सभी से बात की और उनका दर्द जाना. ममता बनर्जी से बात करते-करते कई परिवार रोने लगे. ममता ने उन्हें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाकर शांत करने की कोशिश की. 

बीजेपी ने बोला हमला

 बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि इस घटना ने पूरे हिंदुस्तान को झकझोर दिया है.  संबित पात्रा ने कहा कि ये सिर्फ बंगाल का मुद्दा नहीं है ये देश का मुद्दा है. कल पीएम ने भी इस मुद्दे पर खेद जताया था. ये बदले में की गई घटना है. ये देश के लिए बहुत चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को कमरे में बंद करके मार दिया जाता है. संबित पात्रा ने कहा, आपका नाम तो ममता है, लेकिन आपका काम निर्मम है. आपका नाम निर्मम बनर्जी है.

ये भी पढ़ें- IPL 2022: आईपीएल के मैचों पर आतंक का साया, दहशतगर्दों ने की थी वानखेड़े स्टेडियम और ट्राइडेंट होटल की रेकी

बिलावल भुट्टो ने इमरान खान को कहा 'चूहा' और बुजदिल, जो अविश्वास प्रस्ताव से भाग रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget