एक्सप्लोरर

Biparjoy Cyclone: 15 जून को सबसे ज्यादा तबाही मचा सकता है बिपरजॉय तूफान! गुजरात में अलर्ट पर सरकारी तंत्र

Biporjoy Latest Update: मौसम विज्ञान महानिदेशक ने बताया कि बिपरजॉय तूफान 15 जून को सबसे ज्यादा तबाही मचा सकता है. उन्होंने लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी है.

Meteorological Department: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग लगातार बिपरजॉय चक्रवात को लेकर चेतावनी जारी कर रहा है. आईएमडी ने कहा है कि आने वाले समय में बिपरजॉय एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. वहीं, 15 जून के आसपास इसके उत्तर की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है. 

मौसम विज्ञान महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया, "बिपरजॉय चक्रवात का केंद्र अरब सागर के केंद्र में है. यह पोरबंदर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 450 किमी की दूरी पर है. हमारा पूर्वानुमान इसके उत्तर में बढ़ने का है. यह 15 जून की दोपहर तक कच्छ के तट को पार करेगा, जिसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा का पूर्वानुमान लगाई है."

15 जून को सबसे ज्यादा खतरा

डॉ. महापात्रा ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "बिपरजॉय चक्रवात से 15 जून को सबसे ज्यादा खतरा है और सभी लोग घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहें. चक्रवात के आने से पेड़, बिजली के खंबे, सेलफोन टॉवर उखड़ सकते हैं, जिसकी वजह से बिजली और दूरसंचार में व्यवधान आ सकता है. इसकी वजह से खड़ी फसलों का भी नुकसान होगा."

20 टीम फील्ड पर तैनात

वहीं, गुजरात के एक अधिकारी पार्थ तलसानिया ने बिपरजॉय चक्रवात को लेकर कहा कि तूफान के मद्देनज़र हमने तैयारी कर ली है. तूफान के बढ़ते ही हम लोगों को दूसरे स्थान सुरक्षित लेकर जाएंगे. समुद्र तट पर प्रशासन तैनात है, बोट सर्विस बंद है. 20 टीम फील्ड पर तैनात हैं, पेट्रोलिंग चल रही है. अभी गोमती घाट पर जाने पर मनाही की गई है. सुरक्षा के मद्देनज़र श्रद्धालुओं से निवेदन है कि द्वारकाधीश मंदिर में जब आप आएं तो सिर्फ मंदिर के दर्शन ही करके चले जाएं और गोमती घाट पर नहाने की इच्छा न रखें.

केरल के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
बिपरजॉय चक्रवात के चलते केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर सहित केरल के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. तूफान से पहले एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम को पोरबंदर, गिर सोमनाथ और वलसाड के समुद्री तटों पर तैनात किया गया है.

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: 'पीड़ित अब शोषण की घटना को रिकॉर्ड करने के लिए तैयार रहें', कपिल सिब्बल का दिल्ली पुलिस पर तंज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
TDI इंफ्रास्ट्रक्चर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, 206 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
हैदराबाद में हिट-एंड-रन का दर्दनाक मामला, स्कूटी सवार को टक्कर मारकर महिला डॉक्टर हुई फरार
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच
आंध्र प्रदेश शराब घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 441 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget